Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जुनेली में कुजियाट माता के भव्य मंदिर का जीर्णोद्वार 
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

जुनेली में कुजियाट माता के भव्य मंदिर का जीर्णोद्वार 

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस राजगढ़। जरवा जूनेली पंचायत के जूनेली गांव में 300 साल पुराने कुजियाट माता के मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया।  इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की ओर  शांत महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की 10 पंचायतों के लोगो ने भाग लिया। जुनेली में कुजियाट माता का करीब 300 वर्ष पुराना मंदिर था।

ग्रामीणों ने पुराने मंदिर को गिरा कर उसके स्थान पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है। मंदिर को बनाने में लगभग 10 वर्ष का लंबा समय लग गया। निर्माण कार्य पर लगभग 45 लाख की राशि खर्च हुई है।  मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया, वही मंदिर में माता की मूर्ति को भी प्रतिष्ठित किया गया। पारंपरिक बाध्य यंत्रों की धुन पर लोगो ने माता के जयकारे का नारे लगाए, पूरा गांव माता के जयकारों से गूंज उठा।

 इससे जूनेली ही नहीं बल्कि आसपास के गांव में माहोल भक्तिमय हो गया। दिनभर रासो व हरूलो पर झूमते हुए लोगो ने खूब आनंद लिया। ग्रामीणों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई। मंदिर में प्रवेश करने से पहले माता को पवित्र स्नान के लिए हरिद्वार व चूड़धार की पैदल यात्रा पर ले जाया गया, जहां माता की मूर्ति को पवित्र स्नान करवाया गया।बता दें कि यह ऐतिहासिक मंदिर लगभग 300 साल से ज्यादा पुराना है। खास बात यह ही कि माता मूर्ति एक विशेष आकार की है। लोगों की ऐसी मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से माता सभी भक्तों के दुख हर लेती है। सिरमौर के अंदर अनेक गांव में माता कुजियाट को इष्ट देवी के रूप में पूजा जाता है। पंजाह गांव में माता का मूल मंदिर है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में जुआ खेलते पकड़े छह लोग 
Next: खराब राशन मिलने पर हरिपुरधार में लोगों का जोरदार हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.