Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआरबी जवान को विदेशी महिला ने लगाई 88 हजार 500 रुपये की चपत
  • हरिद्वार

आईआरबी जवान को विदेशी महिला ने लगाई 88 हजार 500 रुपये की चपत

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
rns featured image new

आईआरबी जवान की विदेशी महिला से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

रुड़की। लक्सर में ड्यूटी कर रहे आईआरबी के जवान से विदेशी महिला ने फेसबुक पर दोस्ती की। पिछले महीने महिला भारत आई तो विदेशी करेंसी डिक्लेयर कराने की बात कहकर जवान से 88,500 रुपये ले लिए। इसके बाद महिला ने रकम वापस नहीं की। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पौड़ी जनपद में कल्जीखाल ब्लॉक निवासी प्रमोद नेगी पुत्र मंगत सिह नेगी आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के जवान हैं। फिलहाल उनकी ड्यूटी लक्सर चीनी मिल में लगी हुई है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि फेसबुक पर लंदन की जेनी विल्सन नामक विदेशी महिला से उनकी दोस्ती थी। इसी 21 जून का जेनी भारत आई थी। मुंबई के एयरपोर्ट से उसने फोन करके प्रमोद का बताया कि उसके पास कुछ विदेशी करेंसी है, जिसे नियमानुसार डिक्लेयर करने के लिए एयरपोर्ट के कस्टम कार्यालय में उसे भारतीय करेंसी के 88,500 रुपये जमा करने हैं जबकि उसके पास भारत की करेंसी नहीं है। उसने अकातोली येपथोमी नाम की किसी कस्टम अधिकारी के एकाउंट में उक्त रकम डालने की विनती की। इस पर प्रमोद ने पांच बार में कथित कस्टम अधिकारी के बैंक एकाउंट में 88500 रुपये डाल दिए। इसके दो चार दिन बाद प्रमोद ने अपनी रकम की वापसी के लिए जेनी को फोन किया, पर उसने फोन नहीं उठाया। कथित कस्टम अधिकारी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। हफ्तों की कोशिश के बावजूद प्रमोद की महिलाओं से बात नहीं हो सकी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आईआरबी के जवान की तहरीर पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Next: सपा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.