Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोविड टीकाकरण के लिए नुक्कड़-नाटक के माध्यम से किया जागरूक
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोविड टीकाकरण के लिए नुक्कड़-नाटक के माध्यम से किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
rns featured image new

 

आरएनएस ब्यूरो

सोलन। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो (एफओबी) द्वारा मोबाइल जागरुकता वैन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन सोलन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

राधा स्वामी सत्संग ब्यास कोविड टीकाकरण केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण और कोविड से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो शिमला के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण अभियान में भाग लेने, दो गज की दूरी अपनाने, मास्क पहनने और हाथों को बार-बार साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहने के लिए जागरूक किया। कलाकारों द्वारा लोगों को नाटक के माध्यम से ‘मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे’ का संदेश भी दिया गया।
क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो (एफओबी) शिमला के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि सोलन जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग के सहयोग से यह मोबाइल वैन 18 जुलाई, 2021 तक जिला के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने और कोविड से बचाव के लिए आवश्यक उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को आॅडियो संदेशों, पंपलेट द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए विभिन्न नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कोरोना जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 21 जून को देश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए निःशुल्क कोरोना वैक्सीन की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार जारी रखने के लिए लोगों से अपील भी की थी।

इसी कड़ी में देश में निःशुल्क टीकाकरण अभियान और कोरोना से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सोलन जिला में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित बनाने और नियम पालन की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम में श्रावण मेला स्थगित, इन नियमों के अनुसार होगी पूजा
Next: पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमन्त्रित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.