Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों पर स्थापित किए जाएं चेतावनी पट्ट : कृतिका
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों पर स्थापित किए जाएं चेतावनी पट्ट : कृतिका

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो
  सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिला सोलन के राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर भूस्खलन सम्भावित स्थान चिन्हित कर वहां चेतावनी पट्ट स्थापित किए जाएं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन इत्यादि के कारण जानो-माल की क्षति की सम्भावना रहती है। ऐसे में यह आवश्यक है कि राजमार्गों पर भूस्खलन सम्भावित स्थान चिन्हित कर वहां चेतावनी पट्टी स्थापित किए जाएं ताकि यात्रियों को समुचित जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन वर्षा ऋतु में होने वाली आपदाताओं के प्रति गम्भीर है और ऐसी परिस्थिति में सभी की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने लोग निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ऐसे स्थानों पर जेसीबी तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के सभी मार्गों को सुचारू रखने का उचित प्रबन्ध किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी उपमण्डलाधिकारियों सहित सम्बद्ध विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों को बहाल रखा जाए और मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में युद्धस्तर पर कार्य कर इन्हें खोला जाए।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि जलशक्ति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड को निर्देश दिए गए हैं कि जिला में विभिन्न सेवाओं को सुचारू रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला में वर्षा ऋतु के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं उपमण्डल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का अनुश्रवण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार पुलिस, जिला में पर्यटकों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखने और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर से धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिना मास्क के आने वाले पर्यटकों को पुलिस द्वारा निःशुल्क मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं।

 

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएलएड प्रशिक्षितों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हैल्पर्ज यूनियन राज्य कमेटी ने मांग पत्र सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.