Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केरल में 17 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना और जीका वायरस ने बढ़ाया खतरा
  • राष्ट्रीय

केरल में 17 जुलाई से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना और जीका वायरस ने बढ़ाया खतरा

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली ,14 जुलाई। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कमजोर पड़ती दिखाई पड़ रही हो, लेकिन दक्षिण भारत में कोरोना के साथ ही जीका वायरस का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। केरल में कोरोना और जीका वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 17 और 18 जुलाई को संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। राज्य में जिस तरह से वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए राज्य सरकार बहुत जल्द नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।
केरल में कोरोना और जीका वायरस के खतरे को देखते हुए बैंक में अब केवल पांच दिन ही कामकाज की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान सभी बैंकों को दो दिन बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। केरल में कोरोना के साथ ही जीका वायरस के मरीज भी बढ़ गए हैं। मंगलवार को राज्य में तीन और नए केस सामने आने के बाद जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 18 हो गई है। बता दें कि मंगलवार को जो तीन नए मामले सामने आए हैं उनमें एक बच्चा भी शामिल है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में जीका वायरस का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को जिन तीन मरीजों में जीका वायरस की का पता चला है उनमें एक 22 महीने का बच्चा, एक 46 वर्षीय व्यक्ति और एक 29 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के खतरे के बीच राज्य में अब तक जीका वायरस के 18 मामले सामने आ चुके हैं। केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 14,539 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,87,673 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 124 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,810 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक बयान में बताया कि मालापुरम में सबसे ज्यादा 2,115 मामले सामने आए हैं। इसके बाद एर्नाकुलम में 1,624 और कोल्लम में 1,404 मामले सामने आए। मंगलवार को 10,331 मरीज संक्रमण मुक्त भी हो गए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,57,201 हो गई। राज्य में 1,15,174 मरीजों का उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को चुकानी होगी भारी कीमत : योगी
Next: उडुपी एनआरआई महिला हत्या मामले की जांच करेगी कर्नाटक पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.