Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। कोरोना और महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से महंगाई भत्ते (D A) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को अब डीए/डीआर मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार 14 जुलाई को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

सरकार ने DA/DR पर लगी रोक हटाने का फैसला किया है। इससे करीब 60 लाख पेंशन लेने वाले और 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 1 जुलाई, 2021 से बढ़ा हुआ डियरनेस अलाउंस (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) मिल सकेगा।

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और पूर्व कर्मचारियों के महंगाई राहत (DR) पर रोक लगा दी थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की तीन किश्त पर रोक लगाई गई थी लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। जिसमें 1 जनवरी 2020 से फीसदी, 1 जुलाई 2020 से 4 फीसदी और 1 जनवरी 2021 से 4 फीसदी बढ़ोत्तरी शामिल है। इससे 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का फोटो …
Next: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का सहयोग कार्यक्रम रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.