Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • एक वाहन ने टक्कर मारी और दूसरे ने कुचल डाला, मौत
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

एक वाहन ने टक्कर मारी और दूसरे ने कुचल डाला, मौत

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

(आरएनएस)

सोलन(नालागढ़): नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर पंजैहरा में ग्रीन लैम उद्योग के गेट के सामने तेज रफ़्तार अज्ञात वाहनों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल डाला। पहले एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी और वह सड़क में जा गिरा। उसी समय पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने सड़क के गिरे व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल डाला। गंभीर हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां जख्मो के ताब को न सहते हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
हादसे को अंजाम देने के बाद दोनों अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मौके से फरार दोनों अज्ञात वाहनों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे में 16 साल की बेटी और 11 साल के बेटे के सिर से बाप का साया उठ गया। मृतक अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार ओंकार सिंह निवासी पल्ली (गुरदासपुरा), डाकघर पंजैहरा अपने किसी निजी काम से पंजैहरा आया था। तभी सोमवार रात करीबन 8.45 बजे ओंकार सिंह ग्रीन लैम कंपनी के गेट के सामने पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और वह सड़क के बीच गिरा। इतने में पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह से कुचल डाला। गंभीर हालत में ओंकार सिंह को स्थानीय लोगों ने अपनी गाड़ी में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद दोनों अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गए। इस दर्दनाक हादसे ने जहां परिवार से कमाने वाला छीन लिया वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि जोघों पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज करके फरार अज्ञात वाहनों की तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुविधाओं के अभाव में परवाणू मंडी की शुरुवात से आढ़ती व ग्रोवर निराश
Next: 11 लाख से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला छडयार व सम्पर्क मार्ग जगांजी का लोकार्पण किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.