Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • अनियंत्रित यूटिलिटी वाहन की चपेट में आने से नाबालिग लड़की की मौत, चालक की भी मौत
  • टिहरी

अनियंत्रित यूटिलिटी वाहन की चपेट में आने से नाबालिग लड़की की मौत, चालक की भी मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

दुर्घटना में 3 बकरियां भी मरी

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़-बंगसील मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन के अनियत्रिंत होने से उसकी चपेट में आई नाबालिग लडक़ी की मौत हो गई। दुर्घटना में वाहन चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया जिसकी उपचार के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गयी। थत्यूड़ थाने में तैनात एसआई पिंकी तोमर ने बताया कि धनोल्टी तहसील के थत्यूड़-बंगसील मोटर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े दस बजे एक यूटिलिटी वाहन ओंतड गांव से सेटरिंग लेकर थत्यूड़ की ओर आ रहा था। तेवा गांव के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित हुये वाहन ने सड़क के किनारे बकरी चरा रही सीतू (15) पुत्री स्व. सबलू निवासी ग्राम तेवा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सीतू गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सीतू को 108 सेवा की मदद से सीएचसी थत्यूड़ ले गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल वाहन चालक सचेन्द्र गौड़ (40) पुत्र सत्य प्रसाद निवासी ओंतड की गंभीर स्थिति को देखते हुये सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहाँ ले जाते समय उसकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहन की चपेट में से मृतक नाबालिग की तीन बकरियों की मौत भी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहरा विश्वविद्यालय में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित
Next: ग्राम प्रधानों ने की विकास भवन में संचालित सभी दफ्तरों में तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.