Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: हरेला पर्व पर लगाए जाएंगे साढ़े चार लाख पौधे
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: हरेला पर्व पर लगाए जाएंगे साढ़े चार लाख पौधे

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी 16 जुलाई को लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद अन्तर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में अद्यतन तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होंने हरेला पर्व के अवसर पर लगभग साढ़े चार लाख पौधों के लक्ष्य को पूर्ण करने एवं अन्य तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पूर्ण मनोयोग एवं तत्परता के साथ सभी रीचार्ज जोन हेतु नामित नोडल अधिकारियों को अपने-अपने रीचार्ज क्षेत्रों में हरेला पर्व पर उपस्थित रहते हुए जन प्रतिनिधियों तथा जन सहभागिता द्वारा पौधारोपण कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति के द्योतक “हरेला” लोकपर्व को हर्ष के साथ मनाने एवं कोविड सम्बंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण हेतु जन सामान्य के सहयोग एवं भागीदारी की अपेक्षा की जिससे शासन द्वारा ईको सिस्टम रिस्टोरेशन के सन्दर्भ में किए जा रहे प्रयासों को गति प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, के०के० पंत द्वारा आगामी हरेला पर्व पर कोसी नदी जलागम क्षेत्र अन्तर्गत हवालबाग एवं ताकुला, कोसी नदी की सहायक नदियाँ कुंजगढ़ एवं सरौतागाड़ के जलागम क्षेत्र ताड़ीखेत एवं द्वाराहाट में वृहद पौधारोपण कार्य हेतु आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि कोसी, कुंजगढ़ एवं सरौतागाड़ जलागम क्षेत्र में “कोसी नदी पुनर्जनन परियोजना” अंन्तर्गत, एस०एस०बी अल्मोड़ा, रानीखेत, आई०टी०बी०पी०, ग्राम प्रधानों, वन सरपंचों, जन प्रतिनिधियों एवं महिलाओं के सहयोग से हरेला के अवसर पर 2 लाख 15 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जायेगा।
इस बैठक में परियोजना निदेशक, डीआरडीए शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एन.एस. रावत, हिमांशू भट्ट, कुंदन सिंह, आर पी डोभाल, पंकज काण्डपाल, किशन राम, शाकिर हुसैन, रवि सैनी, आलोक गाग्र्य, समेत अन्य खण्ड विकास अधिकारी, उप कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना समन्वयक शिवेंद्र प्रताप सिंह, फील्ड ऑफिसर नाजिया परवीन, सुशीला भोज आदि मौजूद रहे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई की गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति समेत कई अधिकारियों के यहां छापेमारी
Next: सार्वजनिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.