Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुफ्त बिजली के मुद्दे पर खुली सरकार के झूठ की पोल, बीजेपी का चुनावी जुमला है फ्री बिजली: आप
  • अल्मोड़ा

मुफ्त बिजली के मुद्दे पर खुली सरकार के झूठ की पोल, बीजेपी का चुनावी जुमला है फ्री बिजली: आप

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
IMG-20210709-WA0011.jpg

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने उत्तराखंड में मुफ्त बिजली के मुद्दे पर राज्य सरकार पर जम कर निशाना साधा है। उन्होने कहा,इस प्रदेश में बीजेपी ने पिछले साढ़े चार साल में केवल लूट और भ्रष्टाचार किया है और अब मुफ्त बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार प्रदेश की जनता के साथ छल कर रही है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री के उस वीडियो बयान के जरिए पत्रकारों को बताया फ्री बिजली देने की बात करने वाली बीजेपी का ये सिर्फ चुनावी जुमला है। जैसे अमित शाह कहते है चुनावों से पहले कोई जुमला होना चाहिए वैसे ही ये 100 यूनिट फ्री बिजली केवल चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा, हमें लगता था ये घोषणा चुनावों तक जुमले की तरह रहेगा लेकिन ऊर्जा मंत्री हरक सिंह के बयान के 24 घंटे में सीएम ने क्लियर कर दिया ये सिर्फ चुनावी जुमला साबित होगा। बीजेपी प्रदेश में फ्री बिजली नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा, ऊर्जा मंत्री घोषणा करते हैं 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे लेकिन 24 घंटे के अंदर सीएम कहते हैं, अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया, कोई प्लान नहीं। इस टालमटोल रवैए से ये साफ हो गया बीजेपी आगामी चुनावों को देखते हुए केवल जुमलेबाजी कर रही इनकी प्रदेश वासियों को मुफ्त बिजली देने की कोई मंशा नहीं है। आप प्रवक्ता ने कहा, दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली फ्री होनी चाहिए और यहां 300 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त मिलनी चाहिए। आप प्रवक्ता ने कहा, उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली फ्री और बीजेपी ने जुमले के सहारे, जनता को जो धोखा दिया इसके लिए, कल आप कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में अपनी इस मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं।

उन्होने कहा,कल आप के कई कार्यकर्ता, 300 यूनिट फ्री बिजली की मांग और बीजेपी सरकार द्वारा जुमले के जरिए उत्तराखंड की जनता को धोखा देने पर सीएम आवास का घेराव करते हुए जुमलेबाजी की इस सरकार को चेताएगी। आप के सभी कार्यकर्ता, जनता के हक की लड़ाई में जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 14 जगह सीबीआई के छापे
Next: सीबीआई की गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति समेत कई अधिकारियों के यहां छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.