Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जलस्तर बढऩे से टिहरी झील से सटे गांवों में फिर दहशत का माहौल
  • देहरादून

जलस्तर बढऩे से टिहरी झील से सटे गांवों में फिर दहशत का माहौल

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rns featured image new

देहरादून। टिहरी डैम की झील से सटे गांवों में इस बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। बारिश के चलते झील का जलस्तर बढऩे लगा है, तो गांवों में भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं क्योंकि उनके मकान जर्जर और खतरनाक हो चुके हैं। 17 गांवों के 415 परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं, लगातार अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सालों से विस्थापन के नाम पर ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। हर साल टिहरी डैम की झील के पानी के उतार चढ़ाव के चलते झील के आसपास के गांवों में भूस्खलन और भूधंसाव लगातार बढ़ रहा है। इस साल फिर लगातार हो रही बारिश से टिहरी डैम की झील का जलस्तर 759। 95 मीटर पहुंच गया है, जिससे झील से सटे रामगांव, तिवाडग़ांव, उप्पू, भटकंडा, सिराई में भूस्खलन और भूधंसाव हो रहा है। मकानों में दरारें आ गई हैं, तो कई मकान पूरी तरह से टूट चुके हैं। वहीं खेती योग्य भूमि में भी धंसाव के चलते लोग खेती छोडऩे पर मजबूर हैं।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
प्रभावित ग्रामीण हर साल मकानों की रिपेयरिंग करवाते हैं, लेकिन एक ही बारिश के बाद फिर वही हाल हो जाता है। कई मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं, तो कई जगह फर्श उखड़ चुका है। कई मकान तो ऐसे हैं जो बल्लियों के सहारे टिके हुए हैं। इस पूरी तस्वीर का मतलब यही है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि बरसात में मकान गिरने की चिंता के कारण वो रात भर सो भी नहीं पाते। लोगों का कहना है कि कई बार डीएम से लेकर तमाम अफसरों को शिकायत की जा चुकी है।

क्या कहते हैं जि़म्मेदार?
पुर्नवास निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीणों को नुकसान से हुए भुगतान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित विभाग से स्वीकृति भी आ चुकी है और लोगों की ज़रूरत पूरी की जा रही है। वहीं आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि जिस गांव को भी विस्थापन की ज़रूरत होगी, किया जाएगा। इस मामले में बजट की कोई दिक्कत नहीं है, जिस जि़ले से रिपोर्ट आएगी, वहां विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सडक़ दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की इलाज के दौरान मौत
Next: 28 जुलाई तक चार धाम यात्रा पर रोक जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.