Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुष्कर्म का आरोपी झोलाछाप डॉक्टर देहरादून से गिरफ्तार
  • देहरादून

दुष्कर्म का आरोपी झोलाछाप डॉक्टर देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rns featured image new

हाई डोज से गई महिला की आखों की रोशनी

देहरादून। राजधानी देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में मिली राजस्थान निवासी महिला से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। राजस्थान की पाली पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को देहरादून के पास से गिरफ्तार भी कर लिया है।बताया जा रहा है कि महिला के साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला को दवाई खिलाकर दुष्कर्म किया। दवा की हाई डोज के कारण उसकी आंखों की रोशनी भी चले जाने की बात कही जा रही है। पिछले सप्ताह एक महिला एक पुरुष के साथ देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंची थी। यहां उन्होंने पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाया और फिर महिला डॉक्टर के पास गए। इसी बीच दोनों में झगड़ा हुआ तो पुरुष उसे छोडक़र भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि पुरुष उस महिला के गांव का ही रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर था। महिला के अनुसार उसने एक इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई। इलाज के बहाने वह उसे देहरादून लेकर आया था। स्थानीय पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि महिला की तो पाली जनपद में गुमशुदगी दर्ज है। ऐसे में दो दिन बाद राजस्थान पुलिस महिला के परिजनों को लेकर पहुंच गई। यहां से महिला को वापस ले जाया गया, लेकिन अब राजस्थान की पाली पुलिस ने उस झोलाछाप डॉक्टर को भी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। इससे कहानी बिल्कुल बदल गई। पाली के पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसकी मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि हो चुकी है। आरोपी बद्रीधर वैष्णो के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हाई डोज से गई आंखों की रोशनी:

पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया गया है। उसने उसे दवाई ही इसलिए खिलाई थी कि उससे बार-बार दुष्कर्म किया जा सके। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन भी दिया था। इसी की हाई डोज के कारण महिला की आंखों की रोशनी जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।

कार से मिली फाइल की भी पड़ताल:

देहरादून में अस्पताल के बाहर बद्रीधर की कार भी मिली थी। इस कार में एक फाइल मिली थी। वह फाइल किसी महिला के इलाज की बताई जा रही है। उस फाइल पर किसी अन्य महिला का नाम लिखा था। पाली पुलिस के अनुसार इस फाइल की भी पड़ताल की जा रही है। अंदेशा है कि शायद यह महिला भी उस झोलाछाप डॉक्टर का शिकार हुई हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त
Next: सडक़ दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.