Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख तय, 2 नई टीमों के 50 और खिलाडिय़ों को मिलेगा खेलने का मौका
  • खेल
  • राष्ट्रीय

आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख तय, 2 नई टीमों के 50 और खिलाडिय़ों को मिलेगा खेलने का मौका

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली।  बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 में दो टीमों की एंट्री होनी है, यानी टीमों की संख्या आठ से बढ़कर दस हो जाएगी। इसके साथ ही बाकी नियमों पर भी बीसीसीआई विचार कर रहा है। आईपीएल की दो नई टीमों को खरीदने के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने के लिए मिलेगा, क्योंकि देश के कई दिग्गज नई टीमों को लेने की तैयारी कर रहे हैं। माना रहा है कि अगले महीने यानी अगस्त में इसके लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और इसके साथ ही ये साफ हो जाएगा कि आईपीएल की नई टीमों के लिए बेस प्राइज क्या होने वाला है।
मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार खिलाडिय़ों को रिटेन करने की अनुमति होगी। टीम प्रबंधन या तो तीन भारतीय खिलाडिय़ों और एक विदेशी खिलाड़ी या फिर दो भारतीय खिलाडिय़ों और दो विदेशी खिलाडिय़ों को रिटेन कर सकता है। नीलामी में जाने से पहले फ्रेंचाइजी को इन चार खिलाडिय़ों की सैलरी को काटना होगा। नियमों के मुताबिक एक आईपीएल टीम में 25 खिलाड़ी होते हैं। लेकिन 2 नई टीमों के जुडऩे के बाद अधिकतम 50 खिलाडिय़ों को आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी रह सकते हैं। ऐसे में इन दोनों नई टीमों में 34 देशी और 16 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
दो नई टीमों के आने पर बीसीसीआई पर्स को 85 करोड़ से बढ़ाकर 90 करोड़ कर देगा, जिसका मतलब है कि सभी दस फ्रेंचाइजी के बजट में अतिरिक्त 50 करोड़ जुड़ जाएंगे। अगर कोई टीम तीन खिलाडिय़ों को रिटेन करती है तो उनका सैलरी स्ट्रक्चर 15 करोड़ रुपए, 11 करोड़ रुपए और 7 करोड़ रुपए होगा। यदि दो खिलाडिय़ों को रिटेन किया जाता है तो 12.5 करोड़ रुपए और 8.5 करोड़ रुपए होगा। दूसरी ओर अगर एक खिलाड़ी को रिटेन किया जाने पर सैलरी स्ट्रक्चर 12.5 करोड़ रुपए होगा।
दिसंबर में हो सकता है मेगा ऑक्शन
मेगा ऑक्शन आईपीएल 2021 से पहले होना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण फ्रेंचाइजी को नुकसान होने और आईपीएल 2020 और 2021 के बीच ज्यादा गैप नहीं होने के चलते मेग ऑक्शन को एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब मेग ऑक्शन के इस साल दिसंबर में होने की उम्मीद है जबकि दो नई फ्रेंचाइजी अक्टूबर तक इंट्रोड्यूस की जा सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 150 घण्टे से ज्यादा के वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में शामिल होंगे अल्मोड़ा शहर के युवा कलमकार
Next: भतरौजखान पुलिस ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया संदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.