Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे शॉपिंग मॉल
  • उत्तराखंड

13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे शॉपिंग मॉल

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार अभी पूरी तरह से अनलॉक के पक्ष में नही है। राज्य में कोरोना के मामलों में भले ही गिरावट आ गयी हो, लेकिन खतरे को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार थोड़ी ढील के साथ कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में 13 जुलाई तक का कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी।

सरकार अभी पूरी तरह से अनलॉक की व्यवस्था को लागू करने के पक्ष में नहीं है। इसमें वर्तमान में लागू रियायत को बरकरार रखने के साथ ही शॉपिंग माल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की छूट दी गयी है बाकी नियम पूर्व की भांति रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक कोविड कर्फ्यू के संबंध में एसओपी शाम तक जारी होने की संभावना है।

देश प्रदेश में कोराना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए राज्य सरकार किसी भी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती। सरकार के लिए प्रदेश वासियों की सुरक्षा सर्वप्रथम है। इसे देखते हुए सरकार कोविड कर्फ्यू को हफ्तेभर आगे बढ़ा रही है। उत्तराखण्ड में वर्तमान में सप्ताह में 6 दिन बाजार सुबह 8 से शाम 7 बजे तक खुल रहे हैं। फिलहाल आवश्यक सेवाओं के कार्यालय 100% और शेष कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुल रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को कोचिंग देने वाले संस्थानों को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की छूट दी गई है। चिड़ि‍याघर, पार्क भी खोल दिए गए हैं। जिम भी 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं।
इस बीच शॉपिंग मॉल संचालकों की ओर से भी उन्हें मॉल खोलने की छूट देने की मांग की जा रही थी। कोरोना के मामलों में आ रही कमी को देखते हुए सरकार ने शॉपिंग मॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल विस्तृत SOP की प्रतीक्षा है जो शाम तक जारी हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुजफ्फरनगर में दो महिलाओं ने की आत्महत्या
Next: तराई में सब्जियों के दाम में आई गिरावट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.