Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीनी रंजिश में महिला की धारदार हथियारों से हत्या
  • हरिद्वार

जमीनी रंजिश में महिला की धारदार हथियारों से हत्या

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। खानपुर के दल्लावाला में जमीनी रंजिश को लेकर महिला की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। बाद में महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। दल्लावाला गांव के मांगेराम का एक ही बेटा सोकेश था। करीब तीन साल पहले दाबकी खेड़ा के कुछ युवकों ने उसकी हत्या कर दी थी। उस समय सोकेश की दो बेटियां थी। बाद में मांगेराम ने अपने सगे भाई सुरेशपाल के बेटे अमित को गोद लिया था। साथ ही मृतक सोकेश की नवविवाहिता पत्नी की भी उसी से दूसरी शादी करा दी थी। इसके बाद से अमित परिवार सहित सुरेशपाल के मकान में ही रह रहा था। इस दौरान मांगेराम ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा अपनी दोनों पोतियों के नाम कर दिया। उधर सुरेशपाल चाहता था कि मांगेराम अपनी जमीन अमित के नाम करे, जबकि मांगेराम ऐसा नहीं कर रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव था। शनिवार देर शाम मांगेराम की पत्नी कमलेश (45) अपनी पोती रिया को लेने देवर सुरेशपाल की तरफ गई थी। वहीं सुरेशपाल के परिवार की कमलेश से कहासुनी हो गई। इसके बाद सुरेशपाल पक्ष ने धारदार हथियारों से कमलेश पर हमला कर दिया। हमले में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुरेशपाल का परिवार गांव से फरार हो गया। उधर, कमलेश के परिजनों ने शव वहीं रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ विवेक कुमार व एसओ अभिनव शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर शव कब्जे में ले लिया। एसओ शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मांगेराम की तहरीर पर आरोपी सुरेशपाल, उसेक बेटे अमित, अंकित, गुरदीप के अलावा संदीप, सियावती, कौशल व रीना के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेई समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में रह रहे युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.