Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर धामी
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर धामी

RNS INDIA NEWS 03/07/2021
Pushkar-Singh-Dhami.jpg

देहरादून। भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्कर धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। खटीमा से विधायक पुष्कर धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनेंगे। उत्तराखंड में पिछले 4 महीने के भीतर जनता के सामने बीजेपी ने तीसरा मुख्यमंत्री रख दिया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ में जन्मे तथा खटीमा से दूसरी बार विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। महज 3 महीने और कुछ दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले तीरथ सिंह रावत को दिल्ली बुलाकर इस्तीफा ले लिया गया था। जिसके बाद से ही सीएम चेहरे को लेकर उत्तराखंड में अटकलें शुरू हो चुकी थीं। लेकिन पार्टी ने आखिरकार धामी के नाम पर मुहर लगाई।

बताया जा रहा है कि आज ही पुष्कर सिंह धामी शपथ ले सकते हैं। इसके लिए राजभवन में तैयारियां भी चल रही हैं।

पुष्कर धामी उत्तराखंड के 11वें तथा वर्तमान विधानसभा के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि, मैं निश्चित तौर पर पीएम मोदी, अमित शाह और पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। धामी ने कहा कि सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं चुनौती को स्वीकार करता हूं और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही पिछले मुख्यमंत्रियों की तरह उन्हें आरएसएस का करीबी माना जाता है। धामी सीमांत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से दो बार विधायक चुने गए हैं। धामी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। लंबे वक्त तक छात्र राजनीति में रहने के बाद उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में एंट्री की। साथ ही वो ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो विधायक से मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं।

बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने राज्य में संवैधानिक संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 114 दिन सीएम रहे जो उत्तराखंड में किसी मुख्यमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारम्परिक कुमाँऊनी कला को बचाने की मुहिम में जुटी भीमताल की गुंजन
Next: खुद को पुलिस जवान बता रही युवती ने जमकर काटा हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.