Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वीआइपी जनपद में अधिकारियों का टोटा
  • पौड़ी

वीआइपी जनपद में अधिकारियों का टोटा

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
rns featured image new


पौड़ी। एक तरफ मुहाने पर मानसून, तो दूसरी तरफ तहसीलों में अधिकारियों का टोटा। यह हाल कहीं और नहीं बल्कि मौजूदा समय में वीआइपी जनपद पौड़ी का है। जो न केवल मौजूदा मुख्यमंत्री का गृह जनपद है, बल्कि सूबे के वन मंत्री, पर्यटन मंत्री और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र भी इसी जनपद में आते हैं। ऐसे में कब यहां रिक्त चल रहे अधिकारियों के पदों पर तैनाती होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला पौड़ी जनपद शहरों के अलावा ग्रामीण परिवेश वाला है। लेकिन यहां कई तहसीलों में एसडीएम से लेकर तहसीलदारों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। अब मानसूनी बारिश भी सता रही है तो अधिकारियों की कमी से पैदा हो रहे हालात भी समझे जा सकते हैं। आलम यह है कि एसडीएम पौड़ी के पास चाकीसैंण का अतिरिक्त जिम्मा है तो श्रीनगर एसडीएम के पास थलीसैंण का। कमोवेश यही हाल एसडीएम लैंसडौन का है, उनके पास लैंसडौन के अलावा धुमाकोट, रिखणीखाल तो एसडीएम चौबट्टंाखाल के पास सतपुली का जिम्मा है। वहीं तहसीलदारों के स्वीकृत 12 पदों के सापेक्ष मौजूदा समय में केवल तीन तहसीलदार ही तैनात है। साफ है कि एक-एक अधिकारी के पास अन्य क्षेत्रों की कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि राजकीय कार्यों के संपादन की जिम्मेदारी भी है।
ये है जनपद की मौजूदा तस्वीर
डिप्टी कलेक्टर के स्वीकृत पद- 9
रिक्त पद- 4
तहसीलदार के स्वीकृत पद- 12
रिक्त पद-9
नायब तहसीलदार के स्वीकृत पद- 15
रिक्त पद-8
जनपद में रिक्त चल रहे डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों की कमी के मामले में आयुक्त गढ़वाल मंडल को पत्र लिखा गया है। जनपद की विषम परिस्थितियों, कानून व्यवस्था व अन्य राजकीय कार्यों के संपादन में हो रही कठिनाईयों के ²ष्टिगत अधिकारियों की तैनाती की मांग की गई है।
-डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संर्पदंश से 14 वर्षीय बालिका की मौत
Next: आगरा सेंट्रल जेल में बंद 13 नाबालिग दोषियों की रिहाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.