Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्मार्ट सिटी परियोजना को स्थानीय स्थापत्य शैली से जोडऩे की जरूरत: वेंकैया
  • अन्य
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्मार्ट सिटी परियोजना को स्थानीय स्थापत्य शैली से जोडऩे की जरूरत: वेंकैया

RNS INDIA NEWS 11/07/2020
Venkaiah_Naidu_official_portrait

नई दिल्ली,11 जुलाई (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी स्मार्ट सिटी अभियान को स्थानीय स्थापत्य शैली से जोडऩे की जरूरत है जिससे स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलेगा।
नायडू ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा कि सभी देशों और महाद्वीपों में सभ्यताएं विकसित हुई है। स्थापत्य शैली इन सभ्यताओं की अभिन्न अंग रही हैं। महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी अभियान में स्थानीय स्थापत्य शैली का उपयोग किया जाना चाहिए जिससे स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलेगा और युवाओं को अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा , आज जब हम स्मार्ट सिटी विकसित कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के सबको आवास के सपने को पूरा कर रहे हैं, हमें हर क्षेत्र की विशिष्ट संस्कृति और शिल्प से इन परियोजनाओं को जोडऩा होगा, उन्हें सम्मिलित करना होगा।
नायडू ने कहा कि इससे न केवल उस स्थान की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखा जा सकेगा बल्कि स्थानीय शिल्पियों और कारीगरों को प्रोत्साहन और रोजग़ार मिलेगा। सिंधु घाटी की सभ्यता से ले कर कोणार्क के सूर्य मंदिर तक भारतीय स्थापत्य के विकास के अनेक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। देश में अनेक ऐसी शानदार इमारतें है जिन्हें कारीगरों ने स्थानीय साधनों से, स्थानीय तकनीक से बनाया गया है। स्थापत्य किसी भी सभ्यता के विकसित होने की पहचान है। हर दौर में हर सभ्यता की अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली रही है। हर महाद्वीप के इतिहास के हर दौर में विशिष्ट स्थापत्य शैली विकसित हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोइंग से मिले 5 और अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर
Next: सोनिया ने ली कांग्रेस सांसदों की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.