Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद शासन में खलबली …
  • देहरादून

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद शासन में खलबली …

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

अगली सुनवाई से पूर्व सरकार कर सकती रोडवेज कर्मचारियों को दो माह का वेतन और जारी

देहरादून। रोडवेज कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने के मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणीं को लेकर शासन में खलबली मच गई। सूत्रों ने बताया कि परिवहन और वित्त विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में रोडवेज प्रबंधन के साथ संपर्क कर दो माह के वेतन बिल बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद रोडवेज मुख्यालय ने सभी मंडलों और डिपो अधिकारियों को पत्र भेज फरवरी और मार्च के वेतन के बिल मुख्यालय भेजने का आदेश दे दिया। माना जा रहा कि हाईकोर्ट की अगली सुनवाई से पूर्व सरकार रोडवेज कर्मचारियों को दो माह का वेतन और जारी कर सकती है। कोरोना काल के बाद से रोडवेज में वेतन के लिए लाले पड़े हुए हैं। पिछले वर्ष मार्च से दिसंबर तक का वेतन भी राज्य सरकार से मिली मदद के जरिये किया गया, जबकि इस वर्ष जनवरी का वेतन पिछले सप्ताह ही सरकार से मिले 20 करोड़ रूपये की मदद पर किया गया। मौजूदा समय में प्रबंधन पर फरवरी से मई तक यानी चार माह का वेतन लंबित है जबकि जून के खत्म होने ही पांच माह का वेतन लंबित हो जाएगा। इस बीच शनिवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को आदेश दिया कि आपात कैबिनेट बुलाकर कर्मचारियों के वेतन पर फैसला लिया जाए। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने वित्त एवं परिवहन सचिव समेत आइएएस अधिकारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी तो इसका पता चलते ही शासन में खलबली मच गई। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों की आपात बैठक हुई और अगली सुनवाई से पहले मामले का ठोस हल निकालने पर चर्चा हुई। इसी दौरान तय हुआ कि रोडवेज को फौरी मदद के तौर पर इतनी धनराशि दी जाए, जिससे वह दो माह का वेतन और दे सके। इसी क्रम में फरवरी व मार्च के वेतन बिल मांगे गए हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि हमें माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय भी कर्मचारियों व उनके परिवारों की दयनीय स्थिति को लेकर चिंता कर रहा है, ये हमारे लिए यही सबसे बड़ी बात है। कोरोना काल में खुद की परवाह किए बगैर रोडवेज कर्मचारियों ने दिन-रात डयूटी करते हुए प्रवासी को लाने और ले जाने का काम किया। इसके बावजूद कर्मचारियों को पांच माह तक वेतन नहीं मिल रहा, खुद सोचिए कैसे चलेगा हमारा परिवार। कोरोना होने के कारण रोडवेज के 25 से ज्यादा कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। कर्मचारियों को वेतन मिल रहा, न ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देयक का भुगतान हो रहा। बच्चों की पढ़ाई, शादी तक में रुकावट आ गईं। उधार लेकर घर के खर्चे पूरे किए जा रहे। कर्मचारी यूनियन को पूरा यकीन है कि न्यायालय कर्मचारियों के साथ न्याय करेगा व सरकार भी न्यायालय के आदेश का पालन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरफोर्स स्टेशन पर 5 मिनट में दो बड़े धमाके, पूरा इलाका सील- एनआईए और एनएसजी करेगी जांच
Next: उत्तराखंड में रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया जाए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.