Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रकम दोगुनी करने के नाम पर 16 लाख की ठगी
  • हरिद्वार

रकम दोगुनी करने के नाम पर 16 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

रुडकी। रकम दोगुनी करने के नाम पर एक ग्रामीण के साथ दो लोगों ने 16 लाख की ठगी कर डाली। पीडि़त को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जमा की गई राशि की रसीद भी दी गई। जांच में वह रसीद भी फर्जी पाई गई। काफी भागदौड़ करने के बाद भी जब ग्रामीण को कोई राहत नहीं मिली तब उसने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी चंद्रपाल पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंडावली गांव में उसका डेयरी का कारोबार है। उसका दूध उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के कई भागों में आपूर्ति होता है। पीडि़त का कहना है कि कुछ दिन पूर्व दो व्यक्ति उसके संपर्क में आए। उन्होंने उससे कारोबार करने का अनुरोध किया उसे बताया गया कि वह शेयर मार्किट के जानकार हैं तथा काफी पैसा कमाते हैं जिसके बाद वह भी उनकी बातों में आ गया। पीडि़त ने दोनों को विभिन्न किश्तों में करीब 16 लाख रुपये से अधिक की राशि दे दी। दोनों ने उसे यकीन दिलाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक में जमा की गई राशि की रसीद भी दी जिससे उसे विश्वास हो गया था जब वह बैंक से रुपए निकालने के लिए पहुंचा तो पता चला कि जो रसीद उसे दी गई थी वह फर्जी थी। उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो आरोपियों से उसने संपर्क करने का प्रयास किया काफी मशक्कत के बाद उनसे संपर्क हो पाया जिसके बाद भी आरोपियों ने उसे कोई भी पैसा वापस नहीं किया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें दो आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉयन समिन्दर गर्ग को क्लब की कमान सौंपी
Next: उपायुक्त सोलन ने मां शूलिनी मेला के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.