Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

दूल्हा, दूल्हे का पिता, नाबालिग की मां समेत चार गिरफ्तार, पंडित और दुल्हन का पिता फरार

काशीपुर। नाबालिग किशोरी से शादी करने पहुंचा दूल्हा हवालात पहुंच गया। पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम के तहत दूल्हा, दूल्हे के पिता, नाबालिग की मां समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। शादी कराने वाला पंडित और दुल्हन का पिता फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार देर शाम कुंडा थाना की महिला एसआई सुप्रिया नेगी को सूचना मिली कि ग्राम करनपुर में एक नाबालिग का बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना पर एसआई सुप्रिया नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तो वहां विवाह की रस्में चल रहीं थीं। पुलिस देख विवाह समारोह में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने वहां मौजूद लडक़ी की मां सरोज से लडक़ी के उम्र के बारे में दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेजों में लडक़ी की उम्र हाईस्कूल मार्कशीट के अनुसार 15 वर्ष पांच माह व 22 दिन निकली। जबकि दूल्हे की उम्र दस्तावेजों में लगभग 23 साल पाई गई। इस पर पुलिस ने लडक़ी की मां सरोज समेत ग्राम ढकिया गुलाबो से बारात लेकर आए दूल्हे मनोज, उसके पिता हीरालाल व लडक़े के मामा लेखराज पुत्र लाल सिंह को हिरासत में ले लिया। इस दौरान लडक़ी का पिता फूल सिंह व शादी सम्पन्न कराने आया पंडित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। वहीं पुलिस मौके से फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देर शाम ग्रामीणों ने एक नाबालिक लडक़ी की शादी होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर बाल विवाह होते देखा। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  -अक्षय प्रह्लाद, सीओ सिटी काशीपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथों में खाली बर्तन लेकर किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन
Next: रोडवेज कर्मचारियों का वेतन रोकने पर हाईकोर्ट ने कहा- आर्थिक तंगी है तो आईएएस अफसरों का वेतन रोकें

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.