Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पड़ोस की कॉकटेल पार्टी में शामिल होना पड़ा महंगा, छज्जे से गिरकर हुई मौत
  • देहरादून

पड़ोस की कॉकटेल पार्टी में शामिल होना पड़ा महंगा, छज्जे से गिरकर हुई मौत

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

देहरादून। हिमालयन कंपनी में जॉब करने वाले सतपुली के मनीष चंद्र डोबरियाल ने कल शाम पड़ोस की कॉकटेल पार्टी में शामिल होकर शराब पी। वहां से वह अपने हॉस्टल लौटे और उसी दौरान अत्यधिक नशा होने के कारण छज्जे से सीधे नीचे जमीन पर जा गिरे। उन्हें लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सेलाकुई पुलिस ने बताया कि रात्रि मे राजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर सूचना दी गई कि उसके साथ निगम रोड पर स्थित सिरोही हॉस्टल में रहने वाले मनीष चंद्र डोबरियाल पुत्र बिंद प्रकाश निवासी मल्ली ऑडल थाना सतपुली उम्र 35 वर्ष हॉस्टल की पहली मंजिल के बरामदे के छज्जे से नीचे घर के आंगन के फर्श पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उसके द्वारा तत्काल अन्य साथियों की मदद से उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है और मृतक मनीष के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया तथा अन्य लोगों से पूछताछ की गई तो मृतक का हिमालयन कंपनी में जॉब करने का पता चला। पुलिस केे मुताबिक आज छुट्टी पर होने व पड़ोस में कॉकटेल पार्टी में शामिल होना तथा पार्टी मे शराब का सेवन कर हॉस्टल में नशे में आना पाया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक कमरे में गर्मी होने के कारण व मृतक का नशे में होने के कारण उसके द्वारा छज्जे में कपड़े उतारकर कुर्सी पर बैठना व इसी दौरान छज्जे से नीचे गिरने के कारण सर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना हेतु थाना सतपुली को अवगत कराया गया, जिस पर मृतक के परिजन भी आज मंहत इन्द्रेश अस्पताल पहूंच गये हैं। मृतक के परिजनों के समक्ष ही मृतक के शव का पंचायतनामा भरा गया तथा शव को पोस्टमॉर्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने व मामले मे बाद जांच जैसी स्थिति होगी वेसे ही विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी मेेेले को  देखते हएु शहर में धारा 144 लगाई
Next: एनडीए परीक्षा हुई स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.