Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सब्जी, फल के स्टॉल के सामने वाहन खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया
  • देहरादून

सब्जी, फल के स्टॉल के सामने वाहन खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। कोविडकाल में हरिद्वार रोड पर नगर निगम के सामने खुली अस्थायी सब्जी मंडी में सडक़ किनारे वाहन खड़ा कर सब्जी खरीदना अब भारी पड़ेगा। आड़े तिरछे खड़े वाहनों के चलते लडख़ड़ाती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अब नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। लोनिवि तिराहा से नगर निगम के मेन गेट तक हरिद्वार रोड के एक किनारे पर अस्थायी सब्जी मंडी है। यहां 50 से अधिक फल और सब्जी के स्टॉल लगते हैं। अमूमन लोग स्टॉल के सामने की वाहन आड़े-तिरछे खड़ा कर सब्जी खरीदने में मशगूल हो जाते हैं। अनाधिकृत पार्किंग के चलते यहां सडक़ संकरी हो जाती है, जिससे जाम की समस्या रहती है। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में हाईवे के इस हिस्से पर अस्थायी सब्जी मंडी के चलते सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार नगर निगम के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। समस्या का संज्ञान लेकर निगम प्रशासन ने हरिद्वार मार्ग पर फल और सब्जी के स्टॉल के सामने वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कार्रवाई के लिए पीआरडी जवान की तैनाती की है। नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
अनाधिकृत पार्किंग के चलते नगर निगम के सामने बदइंतजामी हो रही थी। इसे सुधारने के लिए सब्जी मंडी के सामने अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की है। पीआरडी जवान को व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया है। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
– एनएस क्वीरियाल, नगर आयुक्त

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहली पत्नी के रहते दुबई में दूसरी शादी रचायी
Next: शूलिनी मेेेले को  देखते हएु शहर में धारा 144 लगाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.