Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पति और सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

पति और सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी।  नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति और सास पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने भी ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह परिजनों को शांत कराया। कहा कि निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला आल खुर्द निकट प्राइमरी पाठशाला कैराना जिला शामली निवासी इंदु (27) पुत्री अशोक कुमार का विवाह 7 दिसंबर 2020 को नीरज पुत्र बृजपाल सिंह निवासी ए 58 शिवाजी कालोनी ढंडेरा से हुआ था। इंदु अधिकतर अपनी सास बाला के साथ ढंडेरा में रहती थी। पति नीरज गुडग़ांव में नौकरी के लिए अक्सर वहीं रहता था। पुलिस के अनुसार 21 जून को क्षेत्रवसियों से सूचना मिली थी कि इंदु ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पति और सास से पूछताछ की तो पता चला कि इंदु ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। जिस वक्त आत्महत्या की गई, नीरज घर पर नहीं था। जबकि सास दूसरे कमरे में थी। पुलिस ने पंखे से चुन्नी बरामद की थी। नव विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि इंदु को पांच लाख रुपए दहेज में लाने के लिए परेशान किया जाता था। कई बार इंदु ने उत्पीडऩ को लेकर फोन और घर आकर भी शिकायत की थी। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में पति नीरज पुत्र बृजपाल सिंह निवासी शिवाजी कॉलोनी शिव मंदिर के पास ढंडेरा और सास बाला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी विश्वविद्यालय में  ‘ब्रांड यू’ पर सत्र आयोजित
Next: लघु उद्योग भारती ने रिजर्व बैंक को लिखा पत्र 

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.