Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खुला जागेश्वर मंदिर समूह, दिशानिर्देश जारी
  • अल्मोड़ा

श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खुला जागेश्वर मंदिर समूह, दिशानिर्देश जारी

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
Jageshwar Mandir

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जागेश्वर मंदिर समूह को करोना नियमों का पालन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से विभिन्न चरणों में खोलने की अनुमति प्रदान की है। प्रबन्धक जागेश्वर मन्दिर प्रबंधन समिति भगवान भट्ट ने बताया कि जागेश्वर मंदिर प्रबन्धन समिति और उप जिलाधिकारी जैंती/भनोली द्वारा संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को मंदिर खोलने के सम्बन्ध में प्रस्ताव दिया था जिसे जिलाधिकारी द्वारा स्वीकार कर सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंदिर सभी श्रद्धालुओं हेतु खोल दिया गया है तथा वर्तमान में केवल मंदिर दर्शन की अनुमति होगी। मन्दिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का मुख्य प्रवेश द्वारा पर आधार कार्ड के साथ पंजीकरण किया जाएगा और सेनेटाईजेशन की व्यवस्था की जाएगी किसी श्रद्धालु में यदि कोराना के लक्षण जैसे सर्दी/जुकाम/बुखार आदि पाये जाने पर तत्काल ऐसे व्यक्ति का प्रवेश परिवार के अन्य सदस्यों सहित रोक दिया जाएगा और नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर दर्शन सुबह 07:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक ही होंगे उसके उपरान्त किसी को भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मन्दिर दर्शन के दौरान कोई भी पुजारी श्रद्धालु के सम्पर्क में नहीं रहेगा और मंदिर के अन्दर जल चढ़ाना, टीका लगाना, घंटी बजाना, प्रसाद लेना और देना पूर्व ही भाॅति प्रतिबंधित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मंदिरों के गर्भ गृह में प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा तथा कोई भी बाहरी सामग्री मंदिर के अंदर नहीं ले जा सकेंगे, प्रवेश द्वार पर सामग्री को रखने की व्यवस्था जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति द्वारा बनायी जायेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पूजा कार्य पूर्व की भाॅति चालू रहेगी और अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति मंदिर के अन्दर नहीं बैठगा दर्शन हेतु केवल 10 मिनट का समय दिया जायेगा। मन्दिरों के अन्दर बेरियर बनाए जायेंगे ताकि कोई भी अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई समस्या न आए।
उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन पूरे मंदिर परिसर को सेनेटाजेशन किया जायेगा और आने वाले श्रद्धालुओं हेतु हैण्ड सेनेटाईजेशन की व्यवस्था मंदिर प्रवेश द्वार पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर दर्शन की व्यवस्था केन्द्र व राज्य द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अधीन रहेंगी तथा किसी भी नियम का उल्लघंन करते पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोपोर मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के 3 आतंकियों की हुई पहचान
Next: किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.