Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलोपैथिक और आयुर्वेदिक डॉक्टर एक बार फिर आमने सामने …
  • देहरादून

एलोपैथिक और आयुर्वेदिक डॉक्टर एक बार फिर आमने सामने …

RNS INDIA NEWS 21/06/2021
rns featured image new

आईएमए ने आयुष मंत्री के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त

देहरादून। आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की ओर से आयुर्वेदिक डॉक्टरों को एलोपैथी दवा लिखने का अधिकार दिए जाने की घोषणा के बाद एक बार फिर एलोपैथिक और आयुर्वेदिक डॉक्टर आमने सामने आ गए हैं। प्राइवेट एलोपैथी डॉक्टरों की संस्था आईएमए ने आयुष मंत्री के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आईएमए के प्रदेश महासचिव डॉ अजय खन्ना ने कहा कि आयुष मंत्री ने जानकारी के अभाव में ऐसा बयान दिया है और ऐसा संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने ऐसा करने की कोशिश की तो उसके नतीजे बहुत बुरे होंगे और एलोपैथी डॉक्टर किसी भी सूरत में इसे बर्दास्त नहीं करेंगे।
इधर,आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने आयुष मंत्री के बयान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और जिन स्थानों पर एलोपैथी डॉक्टर तैनात होने को राजी नहीं होते वहां आयुर्वेदिक डॉक्टर इमरजेंसी एलोपैथी दवाओं का इस्तेमाल कर मरीजों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सीसीआईएम पहले ही आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी का अधिकार देने का निर्णय ले चुकी है और अब यह निर्णय आयुर्वेद चिकित्सा के विकास में अहम फैसला साबित होगा।

आयुष मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट की जानकारी नहीं होगी। इस एक्ट के सेक्शन 34 में साफ लिखा है कि एलोपैथी दवा केवल वही डॉक्टर लिख सकते हैं जो मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में पहले निर्णय दे चुका है और यह कदम सुप्रीम कोर्ट की अवमानना होगी। यदि राज्य में ऐसा होता हैतो आईएमए इसका विरोध करेगा और किसी भी सूरत में इस तरह की मिक्सोपैथी को मंजूर नहीं किया जाएगा। – डॉ अजय खन्ना, महासचिव आईएमए, उत्तराखंड

आयुर्वेदिक डॉक्टरों को एलोपैथी दवा लिखने का अधिकार देना बहुत सराहनीय कदम है। इससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर की जा सकेगी और आम लोगों को लाभ मिलेगा। इस फैसले के बाद आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी इमरजेंसी एलोपैथी दवाएं रखी जा सकेगी। इस फैसले के लिए आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री का अभार व्यक्त करता है। -डॉ हरदेव रावत, महासचिव, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुष मंत्री की आयुर्वेद चिकित्सकों को बड़ी सौगात ….इमरजेंसी में दे सकेंगे एलोपैथिक दवा
Next: युवती का फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बना …परिचितों को अश्लील संदेश भेजे

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.