Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश के लोक कलाकारों को आनलाइन मंच मिलने की उम्मीद
  • देहरादून

प्रदेश के लोक कलाकारों को आनलाइन मंच मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

देहरादून। अब उत्तराखंड के लोक कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए आनलाइन मंच मिलने की उम्मीद जगी है। इस संबंध में संस्कृति विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। कलाकारों ने इसका स्वागत किया है। उत्तराखंड में संस्कृति विभाग में तकरीबन 274 ग्रुप पंजीकृत हैं, प्रत्येक ग्रुप में 12 से 20 कलाकार हैं। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से स्टेज शो बंद हैं, ऐसे में लोक कलाकार प्रस्तुति देने के लिए आनलाइन मंच की मांग कर रहे थे। बीते वर्ष अप्रैल में संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी मंच उपलब्ध कराने के लिए कलाकारों को आश्वस्त किया था, लेकिन एक वर्ष बाद कार्रवाई न होने के बाद कलाकारों ने मांग दोहराई, जिसके बाद बीते फरवरी में मंत्री ने कहा कि बदली परिस्थितियों में लोक कलाकारों को राहत देने के लिए आनलाइन मंच प्रदान करना आवश्यक है। इस दिशा में संस्कृति विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। अब विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट का कहना है कि कलाकारों को आनलाइन मंच उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। अब आदेश के इंतजार के बाद कलाकारों को बेहतर मंच मिलेगा।
उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भंडारी का कहना है कि विभाग को यह कार्य बीते वर्ष ही करना चाहिए था। एसोसिएशन की ओर से भी कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाने का प्रयास किया गया कि कलाकारों की आजीविका का जरिया उनकी प्रस्तुति है। उत्तराखंड लोक कलाकार संरक्षण संघ के सचिव संजय नेगी ने कहा कि कलाकारों के प्रति विभाग का रवैया शुरू से ही संतोषजनक नहीं रहा है। सरकार ने कलाकारों को एक-एक हजार रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की थी, लेकिन चुनिंदा ग्रुप के कलाकारों को भी इसका लाभ मिला।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीर्थपुरोहितों ने किया केदारनाथ में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
Next: दून में किटी के नाम पर दम्पति ने हड़पे सवा लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.