Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिमला
  • नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या मामले में ओरापी को हुई उम्रकैद
  • शिमला

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या मामले में ओरापी को हुई उम्रकैद

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

शिमला (आरएनएस)। शिमला की एक विशेष अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में अनिल कुमार उर्फ नीलू को उसके प्राकृतिक जीवन के अंत तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 2017 में हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में अनिल पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) ने कुमार को उसके शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास और कोटखाई में एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या से संबंधित मामले में 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
सीबीआई ने 19 जुलाई, 2017 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से सुनाए आदेश पर 22 जुलाई, 2017 को मामला दर्ज किया था।
हलैला के जंगल में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के आरोप में इससे पहले शिमला जिले के कोटखाई थाना में दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की हर समय निगरानी की जा रही थी, जिसकी अदालत भी निगरानी कर रही थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोपी कुमार पेशे से लकड़हारा था।
यह मामला बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें लोगों की भावनाएं भी शामिल रहीं। इस मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं था। अपराध ऐसे घने जंगल में अंजाम दिया गया, जहां कोई व्यक्ति भी नहीं था। आरोपी घटनास्थल के क्षेत्र का नहीं था और उक्त अपराध के बाद अक्सर अपना ठिकाना भी बदलता रहता था। अन्य सबूतों के साथ, डीएनए प्रोफाइलिंग के माध्यम से अपराध में आरोपी की संलिप्तता स्थापित की गई।
सीबीआई ने गहन जांच के बाद आरोपी कुमार के खिलाफ विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), शिमला की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
सीबीआई जांच से यह भी पता चला है कि राज्य पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए 6 आरोपी अपराध में शामिल नहीं थे।
सभी मौखिक, दस्तावेजी, वैज्ञानिक, चिकित्सा और परिस्थितिजन्य साक्ष्य आदि पर विचार करने के बाद ट्रायल कोर्ट ने कुमार को दोषी पाया और इस साल 28 अप्रैल को उसे दोषी ठहराया गया था। नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के इस मामले को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में गुस्सा फूट पड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन कैमरा खरीदने में लगा 20 हजार की चूना
Next: मूसलाधार बारिश से सड़कें बंद, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी क्षेत्र की सड़कों को खुलवाने खुद पहुंचे

Related Post

rns featured image new
  • शिमला

शिमला में दर्दनाक सडक़ हादसा : यात्रियों को ले जा रही बस पलटी, 4 की मौत; 3 की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 21/06/2024 0
rns featured image new
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सियासी घमासान: कांग्रेस के छह बागी विधायक अयोग्य घोषित, स्पीकर ने की बड़ी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 29/02/2024 0
rns featured image new
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार के मंत्री विक्रमादित्य ने दिया इस्‍तीफा, कहा- भावनात्मक रूप से आहत हूँ

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.