Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरीश रावत ने लिया भाजपा सरकार को फिर आड़े हाथ
  • उत्तराखंड

हरीश रावत ने लिया भाजपा सरकार को फिर आड़े हाथ

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
1596816049652_03

सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पूरी तरह से फेल रही

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को फिर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पूरी तरह से फेल रही है। हरीश रावत ने कहा कि जब देश के गरीब मजदूर अपने घर पहुंचने के लिए सडक़ों पर पैदल चल रहे थे, तो भाजपा नेता वर्चुअल रैली कर रहे थे। भाजपा की रैली पूरी तरह से राजनीतिक थी। वर्तमान में हम कोरोना के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल रैली कर रहे हैं, जो कि राजनीतिक नहीं पूरी तरह से सामाजिक है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऋषिकेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव और राज्य आंदोलनकारी सनत शास्त्री के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। कार्यक्रम के बाद बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। आज हम कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को कैसे बचाएं इसकी चिंता कर रहे हैं। इसके लिए हम वर्चुअल रैली कर रहे हैं, लेकिन भाजपा हमारी जनहित से जुड़ी इस वर्चुअल रैली पर सवाल उठा रही है, जबकि महानगरों से अपने घर लौटने के लिए कई किलोमीटर पैदल सडक़ पर भूखे प्यासे चल रहे लोगों की परवाह न कर भाजपा के शीर्ष नेता विशुद्ध रूप से राजनीतिक वर्चुअल रैली में मशगूल थे। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी नाकामियों के कारण जनता की कसौटी में नकारी जाएगी। अगला चुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी और जीतेगी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राज्यपाल खरोला, रामविलास रावत, जयपाल सिंह जाटव इस दौरान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेज कैरिज वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी
Next: पूर्व विधायक भीम लाल आर्य अपने 3 समर्थकों के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.