Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सीबीआई से करायी जाए कोरोना घोटाले की जांच: डा.नीरज सिंघल
  • हरिद्वार

सीबीआई से करायी जाए कोरोना घोटाले की जांच: डा.नीरज सिंघल

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रस्ताव पारित कर कुंभ मेले में हुए कोरोना जांच घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। अपर रोड़ पर हुई प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि सीबीआई जांच के लिए प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हुए कोरोना जांच घोटाल से श्रद्धालुओं और मां गंगा की प्रति आस्था रखने वाले करोड़ों आस्थावान भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कोरोना जांच घोटाले के साथ हिल बाईपास रोड के आधे अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य सेवा हेतु खरीदे गए करोड़ों के उपकरण, डस्टबिन, सडक़ निर्माण आदि मामलों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए यदि इन सभी प्रकरणों की उचित जांच नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि कुंभ मेले में कोरोना जांच घोटाले के साथ सडक़ निर्माण से लेकर डस्टबिन खरीद, मक्खी मच्छर मारने से लेकर हरित कुंभ के नाम पर घास लगाने, भीमगोडा कुंड की सफाई, चौराहों के सौन्दर्यकरण के नाम पर लीपापोती की गयी। हिल बाईपास रोड के घटिया निर्माण के संबंध में कुंभ मेले के दौरान कई बार शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कोरोना जांच घोटाला सामने आने के बाद यह सिद्ध हो गया है कि व्यापारियों की आशंका बिल्कुल सही थी। उन्होंने कहा कि कुम्भ कार्यों का स्पेशल ऑडिट लेखा महानियंत्रक से करवाया जाए तथा सीबीआई से जांच करवायी चाहिए। किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने से भी व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे। युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने भी मान लिया है कि कुंभ में कोरोना जांच में घोटाला हुआ है। अमन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत संपूर्ण घोटाले की सीबीआई जांच करवाकर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। जांच शुरू करने से पूर्व संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण जनपद से बाहर करना चाहिए ताकि जांच प्रभावित हो। बैठक में पवन सुखिजा, रविन्द्र मिश्रा, शोभित सिंघल, अतुल चौहान, सुरेश साह, बिट्टु सांई, संजीव सक्सेना, मनोज विश्नोई, राजीव शर्मा, नितीश कुमार, गगन गुगनानी, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लगाया नाकामी का आरोप
Next: चारधाम यात्रा खोलने की मांग कर रहे व्यापारियों ने निकाला मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.