Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डोमिनिकन कोर्ट ने मेहुल चोकसी को भेजा जेल
  • राष्ट्रीय

डोमिनिकन कोर्ट ने मेहुल चोकसी को भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। डोमिनिकन अदालत ने भारत के भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी की स्वास्थ्य की खराब स्थिति के बावजूद डोमिनिका स्टेट जेल में रिमांड पर भेजे जाने का आदेश दिया है। मजिस्ट्रेट पर्ल विलियम्स ने आदेश दिया कि एंटीगुआ के नागरिक और व्यवसायी मेहुल चोकसी, जो कथित बैंक धोखाधड़ी के लिए भारत में वांछित है, उसको डोमिनिका स्टेट जेल में रिमांड पर भेजा जाए।
डोमिनिका में अवैध प्रवेश के लिए दोषी नहीं ठहराए जाने का गुहार लगाने वाले चोकसी को डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप हॉस्पिटल में पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जहां वह 29 मई से एक मरीज के रूप में अपना इलाज करवा रहा है।
गुरुवार को, 62 वर्षीय हीरा व्यापारी को आगे की रिमांड के लिए अदालत के सामने पेश होने की उम्मीद थी, लेकिन उसके वकीलों ने अदालत में एक मेडिकल रिपोर्ट पेश की, जिसमें संकेत दिया गया कि चोकसी का स्वास्थ्य खराब हो गया है और परिणामस्वरूप, वह उपस्थित नहीं हो सका।
हालांकि, मजिस्ट्रेट विलियम्स ने चोकसी को राज्य कारागार में रिमांड पर लेने का आदेश दिया।
फैसले से असंतुष्ट, चोकसी के तीन वकीलों – जूलियन प्रीवोस्ट, जेना मूर-डायर और जीना डायर-मुनरो, जो अदालत में मौजूद थे, उन्होंने यह दावा करते हुए आपत्ति जताई कि उनके मुवक्किल की स्थिति अब खराब है, और उन्हें रिमांड पर लेने का निर्णय सही नहीं है।
अदालत में गरमागरम बहस के बावजूद, मजिस्ट्रेट विलियम्स अपने फैसले पर अडिग रहीं और कहा कि उनका आदेश कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि चोकसी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत द्वारा अस्पताल जाने की व्यवस्था की जाएगी।
चोकसी के वकीलों ने कहा कि वे आदेश को रोकने के लिए उच्च न्यायालय जाएंगे।
मजिस्ट्रेट ने चोकसी को 24 जून तक के लिए रिमांड पर भेज दिया, जहां वह आगे की रिमांड के लिए अदालत में पेश होगा, जबकि 25 जून को देश में उसके अवैध प्रवेश के लिए उसका मुकदमा शुरू होने की उम्मीद है।
2017 में एंटीगुआ और बारबुडा में नागरिकता प्राप्त करने वाले 62 वर्षीय हीरा व्यापारी भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेलर में घुसी तेजगति कार, तीन युवकों की मौत
Next: पिता की स्मृति में बेटे ने की एंबुलेंस भेंट

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.