Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने की जनपद में कोरोना रोकथाम, बचाव व्यवस्था की समीक्षा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने की जनपद में कोरोना रोकथाम, बचाव व्यवस्था की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 11/07/2020
IMG-20200711-WA0027

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम एवं बेहतर उपचार हेतु जनपद में की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा मा0 महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने आज विकास भवन में की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मा0 राज्यमंत्री ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आपसी समन्वय से कार्य किया जाय। जनपद द्वारा बेहतर कार्य किया गया है इसे आगे भी जारी रखा जाय। जनपद का रिकवरी रेट भी काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में माॅस्क व सामाजिक दूरी का भी पालन कराया जाय। क्वरेंटीन नियमों का भी लोगो से पालन कराया जाय। मा0 मंत्री ने कहा कि कोराना जाॅच हेतु भेजे जाने वाले कुछ सैम्पलों की क्रास चैक हेतु आरटीपीसीआर व ट्रूनेट दोनो मशीनो से की जाय।
उन्होंने इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 हेतु संसाधनों व उपकरणों की आवश्यकता है तो अवगत कराया जाय। उन्होंने बैठक में अन्य विषयों पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी ने अभी तक की तैयारी व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मेहश नयाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, डा0 अनिल ढींगरा, डा0 दीपांकर डेनियल, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डा0 दीपक मुरारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार वर्ष पहले पूरा हुआ बाघों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य: जावडेकर
Next: बोइंग से मिले 5 और अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.