Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश , 5 स्कूटी व बाइक सहित 3 शातिर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश , 5 स्कूटी व बाइक सहित 3 शातिर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
15

रुड़की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि तीन बाइक, दो एक्टिवा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन कोतवाली में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सीओ रुडक़ी चन्दन सिंह बिष्ट के निर्देशन में संदिग्ध लोगों एवं वाहनों के विरूद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 5 अगस्त को सोलानी पार्क से ए.टू जेड जाने वाले रास्ते पर दरोगा विनोद रावत पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। तभी 5.00 बजे के करीब एक सूचना पर उन्होंने एक लाल रंग की इनफील्ड बुलेट पर सवार तीन लोगों को रोक लिया और उनसे कागजात मांगे। जो वह नही दिखा पाये। इस पर दरोगा विनोद रावत उन्हें पकडक़र कोतवाली ले आये। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अविनाश पुत्र ब्रहम उपाध्याय निवासी सोलानी कुंज कोतवाली रुडक़ी, सुभांशु शर्मा पुत्र गौरव उर्फ जोली निवासी प्रेम कुंज कोतवाली रुडक़ी व रमनदीप पुत्र जोगेंद्र निवासी आदर्श नगर कोतवाली रुडक़ी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने मिलकर 2 अगस्त की रात्रि भंगेड़ी महावतपुर से एनफील्ड चोरी की थी। उक्त वाहन का इंजन नंबर व चेचिस नंबर चेक करने पर मालूम हुआ कि इनफील्ड मोटरसाइकिल के संबंध में कोतवाली सिविल लाइंस पर मुकदमा दर्ज है। जब आरोपियों से सख्ती की गयी तो उन्होने बताया कि वह अलगकृअलग क्षेत्रों से गाडिय़ां चोरी करते हैं। उन्होंने हेमंत अस्पताल रुडक़ी के पास एक स्कूटी, एक पल्सर मोटरसाइकिल सिंचाई विभाग कार्यालय नहर पटरी एवं एक एक्टिवा रामनगर क्षेत्र से चोरी किया है। अविनाश ने बताया कि उसका ननिहाल मुरादाबाद में है। उसके द्वारा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मुरादाबाद से चुराई गई। वह चोरी की गई बाइक व स्कूटी को सोलानी पार्क के निकट झाडिय़ों में छुपा देते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने सभी चोरी किये गए वाहनोंको बरामद कर लिया। इन वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।आरोपियों द्वारा सभी वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर इन्हें चलाया जाता था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश साह, एसएसआई प्रदीप, एसआई बारू सिंह चैहान, विनोद रावत, संजय शर्मा व कांस्टेबल राजेश देवरानी, अजय, अमित, सुनील व तेजपाल शामिल रहे।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3258 घरों में पाया गया मच्छर का लार्वा
Next: दीपों से जगमगाया राष्ट्रीय स्पर्श गंगा कार्यालय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.