Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डिटॉल कंपनी ने अपने हैंड वॉश पर छापी समाजसेवी गणेश भट्ट की फोटो
  • टिहरी
  • पौड़ी

डिटॉल कंपनी ने अपने हैंड वॉश पर छापी समाजसेवी गणेश भट्ट की फोटो

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
23 (2)

डिटॉल के सामान पर भट्ट की यह फोटो छह माह तक छपती रहेगी

श्रीनगर गढ़वाल। साबुन और हैंड वॉश बनाने वाली कंपनी डिटॉल ने देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र के गरीब मरीजों को अपनी कार से निशुल्क अस्पताल पहुंचाने वाले गणेश भट्ट की फोटो को अपने हैंड वॉश वाश के डब्बे पर छापकर कोरोना यौद्धा के रूप में सम्मान दिया है। जिससे क्षेत्र के युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए गणेश भट्ट को बधाई दी है। यहीं नहीं कंपनी ने उन्हें कोरोना यौद्धा के रूप में प्रमाण पत्र भी दिया है। भट्ट ने कोरोना काल की पहली और दूसरी लहर में अपनी जान की परवाह किए बिना गंभीर एवं जरूरतमंद 100 से अधिक मरीजों को अपनी कार से निशुल्क अस्पतालों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें तरंतु चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए अस्पतालों में भरसक प्रयास भी किये। जिससे मरीजों को फायदा मिला। वर्तमान में कर्फ्यू के दौरान भट्ट रोजाना कोरोना डयूटी में तैनात कीर्तिनगर और श्रीनगर के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को नींबू पानी पिलाने का कार्य भी किया। उनकी इसी सेवा को देखते हुए साबुन, हैंड सेनेटाइजर और हैंड वॉश बनाने वाली अग्रणी कंपनी डिटॉल ने अपने हैंड वॉश के डिब्बे पर गणेश भट्ट की फोटो छाप कर उन्हें सम्मानित किया है। कहा कि डिटॉल के सामान पर भट्ट की यह फोटो छह माह तक छपती रहेगी। कम्पनी के साउथ एशिया के वाइस प्रेसिडेंट गौरव जैन ने डिटॉल उत्पाद के सैंपल और डिटॉल कम्पनी का प्रमाणपत्र गणेश को भेजा है। इससे पहले भट्ट को श्याम स्टील और बेटर इंडिया जैसी मशहूर कम्पनियों ने 2019 का कोविड हीरो चुनकर सम्मानित भी किया था। गणेश भट्ट देवप्रयाग ब्लॉक के भल्ले गांव के निवासी हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले गणेश भट्ट की पत्नी सुमन भट्ट वर्तमान में भल्ले गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य और देवप्रयाग ब्लॉक नियोजन समिति की अध्यक्ष भी हैं। गणेश को मिले इस सम्मान पर देवप्रयाग वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्तदान शिविर में करीब 70 यूनिट रक्त एकत्रित 
Next: कल से पहाड़ के रूटों पर केमू की 50 बसें चलेंगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.