Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अध्यक्ष पद से भी हटाए गए चिराग
  • राष्ट्रीय

अध्यक्ष पद से भी हटाए गए चिराग

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

सूरजभान को बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष
कार्यकारिणी की बैठक बुला कर पशुपति को बनाया जाएगा नया अध्यक्ष
लोजपा में सुलह सफाई की अंतिम कोशिश भी नाकाम

नई दिल्ली (आरएनएस)। लोजपा में सुलह सफाई की आखिरी कोशिश भी नाकाम हो गई है। सोमवार को चिराग पासवान को संसदीय दल का नेता पद से हटाने के बाद मंगलवार को उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह सूरजभान को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी हफ्ते पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुला कर पशुपति पारस को आधिकारिक रूप से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की योजना है।
गौरतलब है कि रविवार को पार्टी के छह में से पांच सांसदों ने चिराग के खिलाफ बगावत की थी। चिराग की जगह पशुपति को संसदीय दल का नेता चुने जाने की जानकारी लोकसभा सचिवालय को दी गई थी। इसके बाद सोमवार को ही लोकसभा सचिवालय ने लोजपा संसदीय दल में बदलावों को स्वीकार करते हुए इससे संबंधित सर्कुलर भी जारी कर दिया था।
चिराग ने तोड़ी चुप्पी पारस पर साधा निशाना
इस पूरे प्रकरण में चिराग ने ट्वीट के माध्यम से पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने लिखा कि पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए मैंने प्रयास किए लेकिन असफल रहा। पार्टी मां के समान है और मां के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूं।
ट्वीट के साथ एक पत्र साझा करते हुए चिराग ने अपने चाचा पशुपति पारस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने रामविलास के जीवित रहते भी पार्टी को तोडऩे की कोशिश की थी। 29 मार्च को लिखे पत्र को साझा करते हुए चिराग ने कहा है कि रामचंद्र पासवान के निधन के बाद से ही आपमें बदलाव देखने को मिला। पापा की तेरहवीं में भी मां को 25 लाख रुपये देने पड़े। पापा के जाने के बाद आपने बात करना बंद कर दिया। पत्र में सांसद प्रिंस राज पर रेप के आरोपों का जिक्र करते हुए चिराग ने याद दिलाया कि उस दौरान वह पूरे परिवार के साथ खड़े थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार ने प्रारंभ किया अमृत महोत्सव
Next: जौनपुर में चुनावी रंजिश में हुई जमकर मारपीट, चली गोली से युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.