Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • नई गाइड लाइन को लेकर असमंजस में लोहाघाट पुलिस
  • चम्पावत

नई गाइड लाइन को लेकर असमंजस में लोहाघाट पुलिस

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

चम्पावत। आम आदमी और व्यापारियों को कोविड कर्फ्यू से संबंधित हर एसओपी के बारे में समय पर जानकारी मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर लोहाघाट पुलिस नई गाइड लाइन को लेकर खुद ही असमंजस में दिखाई दे रही है। मंगलवार को पुलिस ने 12 बजते ही लोहाघाट में दुकानें जबरन बंद करवा दी। व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन दबाव में आकर लोगों को दुकानें बंद ही करनी पड़ी। हालांकि बाद में जब पुलिस को गाइडलाइन की जानकारी मिली तब तक देर हो चुकी थी। मंगलवार को शासन की ओर से जारी नई एसओपी के अनुसार 15 जून से 22 जून तक सब्जी, फल और मिठाई, डेरी आदि की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रोज खुलने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन पुलिस कर्मियों को नई एसओपी की जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने ठीक 12 बजे सभी दुकानें बंद करवा दी थी, जिससे व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया। बाद में पुलिस ने नई एसओपी के अनुसार सभी व्यापारियों से दुकानें पांच बजे खोलने के लिए कहा। हालांकि बाद में कुछ ही दुकानें खुल पाई। एसओ मनीष खत्री ने कहा नई एसओपी में कुछ गलतफहमी होने के कारण पुलिस कर्मियों ने दुकानें बंद करवाई होगी। एसडीएम आरसी गौतम ने कहा मंगलवार से सब्जी, फल, दूध, मिठाई आदि की दुकानें पांच बजे तक खुलनी हैं। अन्य दुकानें 16, 18 और 21 को खुलेंगी। इधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भैरव राय और कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ने कहा पूर्व में भी उन्होंने प्रशासन से नई एसओपी आने पर व्यापार मंडल को सूचित करने के लिए कहा था। लेकिन अब तक उनको पूर्व में सूचित नहीं किया गया। इस बारे में वह बुधवार को प्रशासन से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बनबसा में जवान नहर में डूबा, रेस्क्यू जारी
Next: सितारगंज में कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.