Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम के आदेश के बावजूद लोनिवि के दो अभियंताओं को नहीं दी प्रतिकूल प्रविष्टि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम के आदेश के बावजूद लोनिवि के दो अभियंताओं को नहीं दी प्रतिकूल प्रविष्टि

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद 14 महीने तक लोक निर्माण विभाग के दो अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश पर अमल नहीं हो सका। सचिवालय में लोक निर्माण अनुभाग-एक को आखिर यह दुस्साहस भारी पड़ा। शासन पूरा अनुभाग बदल चुका है। अब मुख्यमंत्री
केनिर्देश पर लोक निर्माण के अन्य दो अनुभागों में भी बदलाव की तैयारी है। इन अनुभागों के जरिये सचिवालय के अन्य अनुभागों को भी मुख्यमंत्री साफ संदेश देना चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष मई माह में सडक़ निर्माण में लापरवाही को लेकर लोक निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता और एक अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर अमल करने के बजाए संबंधित अनुभाग ने पत्रावली को ही ठंडे बस्ते के हवाले कर दिया। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि यह बड़ी चूक है। संबंधित अनुभाग ने मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के निर्देशों के बावजूद उक्त संबंध में आलेख ही प्रस्तुत नहीं किया। हालांकि मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों के आदेश पर अधिकतम एक हफ्ते में अमल होना चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अनुभाग चाहे तो एक बार उच्चादेश को पुनर्विचार के लिए भेज सकता है। अनुभागों में कामकाज की इस कार्रवाई को अब भविष्य में बदलने की तैयारी है। लोक निर्माण अनुभाग-एक के बाद अब इससे संबंधित अन्य दो अनुभागों को बदलने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए । लोक निर्माण अनुभागों के जरिये पूरे सचिवालय को ये संदेश दिया जा रहा है कि आदेशों के क्रियान्वयन में ढुलमुल रवैया अपनाया गया तो सरकार सख्त कदम उठाएगी। उक्त दोनों अभियंताओं को अब प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश जल्द जारी होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यमुनोत्री विधायक को मिली फोन पर जान से मारने की धमकी
Next: शदाणी दरबार मंदिर की तरफ से भेंट चांदी के फावड़े ओर कनी से किया गया अयोध्या में भूमि पूजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.