Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आगामी मानसून के दृष्टिगत सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
  • देहरादून

आगामी मानसून के दृष्टिगत सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

RNS INDIA NEWS 12/06/2021
rns featured image new

देहरादून। आगामी मानसून के दृष्टिगत एस ऐ मुरुगेशन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं सिंचाई विभाग उत्तराखंड ने सभी डैम अथॉरिटीज़ एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए नदी के जल स्तर संबंधित इंफ्लो आउटफ्लो डाटा के लगातार साझा करने पर बल दिया। वर्चुअल बैठक के दौरान सचिव, आपदा प्रबंधन एवं सिंचाई विभाग ने कहा कि सभी डैम अथॉरिटीज़ के लिए नदी के किनारे अर्ली वार्निंग सेंसरस स्थापित करना आवश्यक है वर्तमान में टी एच डी सी द्वारा ऐसे स्थानों पर अर्ली वार्निंग सेंसरस पहले से ही स्थापित किये गए है जिससे नदी का प्रवाह बढऩे कि स्थिति में पहले ही सेंसरस के माध्यम से खतरे की सूचना प्राप्त हो जाती है। सभी विभागों में अपसी सामंजसय बढ़ाने हेतु एवं कैसे रियल टाइम इनफार्मेशन संबंधित विभागों के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंचे इसी उद्देश्य से इस बैठक को आहूत किया गया। सचिव ने सेंटर वाटर कमीशन के पूर्वनुमान सूचना को साझा करने के बारे में विवरण लिया। साथ ही भारतीय मौसम विभाग से भी उत्तराखंड में आगामी मानसून एवं अतिवृष्टि संबंधित जानकारी ली। सेंटर वाटर कमीशन ने बताया कि नदी के डिस्चार्ज संबंधित डाटा साझा लगातार फ्लड फॉरेकास्टिंग वैबसाइट पर किया जाता है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने बताया की मनेरी और टॉन्स जैसे किनारों के जल स्तर की सूचना यदि सेंटर वाटर कमीशन द्वारा एक घंटे पहले ही प्रदान हो जाये तो इससे समय रहते नीचे के इलाकों में अलर्ट भेजा जा सकेगा।उन्होंने बताया की बरसात के दौरान 24घंटे ड्यूटी वॉच करते है। सिंचाई विभाग उत्तराखंड ने बताया कि डाउनस्ट्रीम मैकेनिज्म के साथ वह किस प्रकार से अलर्ट को थाना चौक़ी तक पहुंचाते है। टी एच डी सी ने भी प्रति घंटे के डाटा प्रदान करने पर जोर दिया। सचिव ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें निर्देश दिए कि सभी विभागों को समन्वय के साथ रियल टाइम डाटा साझा करने कि आवश्यकता है जिसके लिए वह एक कोऑर्डिशन बैठक करें। और अति संवेदनशील स्थिति में अलर्ट जारी करते हुए एक घंटे के अंदर ही डाटा को सभी संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन तक पहुंचाने के मैकेनिज्म को विकसित करें।उन्होंने सभी विभागों से उनके सम्पर्क विवरण, विभाग से नोडल को नमित करना, रिसोर्स एवं उपकरण विवरण आदि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए । सेंटर वाटर कमीशन के अधिकारियों ने भी आश्वसत किया कि उनके द्वारा अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम डाटा 1घंटे के अंतराल का भी लगातार साझा किया जाएगा। इस वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,सिंचाई विभाग उत्तराखंड, शारदा सहायक सिंचाई विभाग उत्तरप्रदेश, बांध एवं बैराज अथॉरिटीज़ आदि के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त किया
Next: मुक्तेश्वर में 3 किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.