Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साल का पहला सूर्य ग्रहण आज.. बन रहा सूर्य और शनि का अद्भुत योग
  • देहरादून

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज.. बन रहा सूर्य और शनि का अद्भुत योग

RNS INDIA NEWS 10/06/2021
rns featured image new

देहरादून। 2021 ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि यानी 10 जून को विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य और शनि का अद्भुत योग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस तरह का संयोग 148 वर्ष पूर्व देखने को मिला था। शनि जन्म दिवस के दिन ही साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। हालांकि, इस बार लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और न किसी राशि पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार, वलयकार सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, उत्तर-पूर्वी कनाडा, उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा। शनि जन्म दिवस के दिन ही सूर्य ग्रहण का संयोग भी बन रहा है। इससे पहले यह संयोग 26 मई, 1873 को बना था। शनि को सूर्य पुत्र कहा गया है। शनि जन्म दिवस के दिन साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को विशेष पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष इस दिन को शनि जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार शनि जन्म दिवस 10 जून गुरुवार को मनाया जाएगा। शनि जन्म दिवस अमावस्या तिथि नौ जून को दोपहर एक बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 10 जून को शाम 04 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। उधर, उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, इस बार सूर्य ग्रहण का सूतककाल न होने के चलते वट सावित्री व्रत रखने वालों पर इसका कोई असर नहीं रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 जून
Next: छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.