Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों में ही नजर आई
  • देहरादून

सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों में ही नजर आई

rns
RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new

देहरादून। सरकार ने दुकानें सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति है, इसके तहत पहले दिन आज बुधबार नौ जून को समस्त बाजार खुल गए हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों में ही नजर आयी। सुबह दुकानें खुलने का समय आठ बजे था, लेकिन शराब की दुकानों में साढ़े सात बजे ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। वहीं, अन्य दुकानों में भी लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन राशन की दुकानों से ज्यादा शराब की दुकानों में लंबी लाइन है।
उत्तराखंड सरकार कोरोना के नियमों में बार बार बदलाव कर रही है। इस सप्ताह के कर्फ्यू में तीसरी बार नियम बदले गए हैं। कोरोना कर्फ्यू की अवधि 15 जून की सुबह छह बजे तक है। इसमें सभी दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खुलने की अनुमति दी गई है। साथ ही दुकानों का समय भी सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बढ़ाया गया। पहले दी जा रही छूट में दुकान दोपहर एक बजे ही खोली जा रही थी। वहीं, अलग अलग दिन अलग अलग दुकानों के लिए तय थे। अब नियमों में बदलाव कर सारी दुकानें एक साथ खोलने का निर्णय किया गया है।
उत्तराखंड में लगातार बाजार बंदी के चलते व्यापारियों में रोष देखने को मिल रहा था। जगह जगह प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो चुका था। इसे देखते हुए अब नए नियमों के शासनादेश मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी कर दिए। इसके तहत व्यापारियों को कुछ राहत दी गई है। साथ ही दुकानों के खुलने के समय में भी बढ़ोत्तरी की गई है। अब एक साथ बाजार खुलेंगे।

कोरोना की रफ्तार कम हुई तो मिली राहत
उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। मंगलवार आठ जून को 546 कोरोना के नए संक्रमित मिले और 13 लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले सोमवार सात जून को 395 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे और 21 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। साथ ही मंगलवार आठ जून को 2717 लोग स्वस्थ हुए। वहीं ब्लैक फंगस का भी हमला लगातार हो रहा है। अब तक विभिन्न अस्पतालों में 322 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 50 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 18 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मामले घटने के कारण अब व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए कुछ नियमों में ढील दी गई है। पहले दुकानों के खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे था। अब इसे भी बढ़ा दिया गया है। साथ ही अलग-अलग दिन में अलग अलग दुकानों को खोलने के आदेश निरस्त करते हुए नई एसओपी जारी की गई है। कोरोना कर्फ्यू 15 जून की सुबह छह बजे तक जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय कर्मियों के लिए पेंशन में देरी की तमाम दिक्कतें खत्म
Next: सीएम तीरथ ने किया प्रदेश के शिक्षकों से वर्चुअल संवाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.