Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का हल्का दौर……मैदान तप रहे
  • देहरादून

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का हल्का दौर……मैदान तप रहे

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का हल्का दौर चल रहा है। वहीं, मैदान तपने लगे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 12 जून से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इसे प्री मानसून की बारिश भी कहा जा सकता है। फिलहाल उत्तराखंड में मानसून के 15 जून से लेकर 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ मानसून बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड तक मानसून के पहुंचने में अभी वक्त लगेगा। यहां 15 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल अनुमान है कि मानसून से पहले की बारिश (प्री मानसून) का दौर 12 जून से शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि आज आठ जून और कल नौ जून को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 जून को राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वषाा गर्जन से साथ होने का अनुमान है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 11 जून को उत्तराखंड में बारिश की दृष्टि से यलो अलर्ट है। इस दिन कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्र में गर्जन आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 11 जून से बारिश बढऩे का दौर शुरू हो जाएगा। 12 जून को भी हल्की से मध्यम बारिश कई स्थानों पर हो सकती है। उन्होंने बताया कि 12 जून से अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन दिनों तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है। मैदानी इलाकों मे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और पर्वतीय इलाकों में 29 डिग्री सेंटीग्रेड से कुछ कम चल रहा है। फिलहाल दो दिन बारिश की संभावना कम होने के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेट की बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसजेवीएन ने चलाया विशेष कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, तीन दिन में सत्रह सौ व्यक्तियों ने लगाया टीका
Next: भीमताल झील में डूबते-डूबते बची कार, हादसा टला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.