Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • त्रिवेणी घाट की शान बढ़ाएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा
  • उत्तराखंड

त्रिवेणी घाट की शान बढ़ाएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
27

पर्यटकों में देशभक्ति का जोश भरेगा तिरंगा: मेयर

ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण सौंदर्यीकरण योजना के तहत ऋषिकेश की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट में 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा त्रिवेणी की शान बढ़ाएगा। नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर बताया कि नौ जुलाई को इसका विधिवत लोकार्पण होगा।
त्रिवेणी घाट में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से कुंभ के दौरान सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया था। इस दौरान यहां खराब हाई मास्ट लाइट को ध्वज स्तंभ के रूप में स्थापित करने का सुझाव नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने एमसीडी को दिया था। एमडीडीए ने जहां 100 फुट ऊंचे खंबे पर तिरंगा झंडा स्थापित किया है। नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया।
महापौर ने बताया कि झंडे के आधार पर सुंदर चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएगी। यहां राष्ट्रीय प्रतीक स्थापित किए जाएंगे। नौ जुलाई को इस सौंदर्यीकरण योजना का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि झंडे के समीप कार पार्किंग को सिर्फ दुपहिया पार्किंग बनाने की योजना है।
अन्य वाहनों के लिए नाव घाट के समीप करीब 600 वाहनों की पार्किंग बनाने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, पार्षद विजय बडोनी, घाट रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी का वांछित आरोपी अलीगढ़ से पकड़ा
Next: सरयू नदी में डूबने से चार युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.