Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक ने लगाया बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप
  • देहरादून

युवक ने लगाया बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
default featured image

विकासनगर। चकराता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुंगाड भंगार निवासी एक युवक ने बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर देकर बहनोई पर बहन के साथ मारपीट करने और अन्य युवती से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया। शूरवीर सिंह पुत्र तुलाराम निवासी मुंगाड़ भंगार ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस वर्ष पहले उसकी बहन नीता की शादी जाड़ी गांव के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन व बहनोई के बीच अनबन शुरू हो गयी। बताया कि दोनों के परिजनों द्वारा उन्हें कई बार समझाया भी, लेकिन उसके बाद भी बहनोई उसकी बहन नीता को परेशान व मारपीट करता रहता था। तहरीर में शूरवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके बारे में बहन ने उन्हें बताया। इस पर बहनोई को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। शूरवीर ने तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी बहन व बहनोई के बीच कहासुनी हो गयी। जिसमें उसके बहनोई ने बहन नीता की जमकर पिटाई की। सोमवार रात को ही बहनोई ने फोन पर सूचना दी कि नीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कहा कि परिजन जब जाड़ी गांव पहुंचे तो बहन की लाश घर में पड़ी थी। शूरवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कभी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की है। राजस्व उपनिरीक्षक जाड़ी गुलशन हैदर का कहना है कि उन्हें महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट के समान वितरण न होने से जिपं सदस्यों का चढ़ा पारा
Next: हाथ-पैर के सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं राहत

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.