Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सबको मुफ्त टीका, नवंबर तक 80 करोड़ को मुफ्त अनाज
  • राष्ट्रीय

सबको मुफ्त टीका, नवंबर तक 80 करोड़ को मुफ्त अनाज

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
modi

पीएम का राष्ट्र के नाम संदेश
केंद्र ने राज्यों से वापस ली टीकाकरण की जिम्मेदारी
पीएम ने राज्यों के रवैये पर उठाए सवाल- आपदा के लिए परोक्ष रूप से ठहराया दोषी
कहा- पहले रणनीति पर सवाल उठाया फिर पुरानी स्थिति बहाल करने की मांग की

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत 21 जून को योग दिवस से होगी। रविवार को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने इस आशय की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को नवंबर महीने तक मुफ्त अनाज मुहैया कराने की घोषणा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के संदर्भ में राज्यों के रवैये पर सवाल खड़े किए और टीके के संदर्भ में फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता जाहिर की।
राष्ट्र के नाम संदेश में पीएम ने पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए व्यापक नुकसान पर सफाई देने के बाद विपक्ष पर तीखे हमले किए। उन्होंने परोक्ष तौर पर दूसरी लहर की आपदा के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि महामारी की शुरुआत से ही केंद्र सरकार सतर्क थी। बीते साल अप्रैल महीने में ही टीके के लिए हमने निर्माण कंपनियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया। स्वदेशी टीका निर्माण में सफलता हासिल की। इस साल जनवरी महीने तक टीकाकरण अभियान सफलता से आगे बढ़ रहा था।

राज्यों के रवैये पर सवाल
पीएम ने राष्ट्र के नाम संदेश के दौरान राज्यों के रवैये पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सारी व्यवस्था केंद्र सरकार देख रही थी तब कई राज्यों ने इस पर सवाल खड़े किए। जंग के खिलाफ तैयारी के विकेंद्रीकरण की लगातार मांग की। यह भी पूछा गया कि टीकाकरण के लिए एज गु्रप क्यों बनाया गया? बुजुर्गों को क्यों वरीयता दी गई। राज्यों की बार-बार मांग के बाद हमने इस साल 16 जनवरी को एक विस्तृत गाइडलाइन बना कर राज्यों को जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत इलाज की व्यवस्था, कोरोना कफ्र्यू, कंटेनमेंट जोन की पहचान का अधिकार राज्यों को दे दिया गया। टीकाकरण की 25 फीसदी जिम्मेदारी राज्यों को दे दी।

नहीं संभला तो फिर आए हमारे पास
पीएम ने कहा कि दूसरी लहर में जब स्थिति बिगड़ गई तो राज्यों के सुर बदल गए। इस दौरान राज्यों को अनुभव हुआ कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीका हासिल करने के लिए क्या करना होता है। फिर यह कहा जाने लगा कि पुरानी व्यवस्था अच्छी थी। राज्यों की ओर से पुनर्विचार की मांग होने लगी।

सबको मुफ्त टीका
पीएम ने कहा कि अब केंद्र सरकार ने टीकाकरण की जिम्मेदारी फिर से खुद उठाने का फैसला किया है। राज्यों को इसके लिए जो 25 फीसदी अधिकार दिए थे, उसे वापस लिया जा रहा है। दो हफ्ते के बाद योग दिवस अर्थात 21 जून से 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाएगा। राज्यों को इस पर एक पैसा खर्च करना नहीं होगा। संशय की स्थिति न बने, इसलिए राज्यों को एक सप्ताह पहले ही बता दिया जाएगा कि उसे टीके की कितनी डोज मिलेगी।

149 रुपये से अधिक सर्विस चार्ज नहीं
पीएम ने कहा कि जो व्यक्ति मुफ्त की जगह निजी अस्पतालों में टीका लगावना चाहते हैं, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। 25 फीसदी टीका निजी अस्पतालों को देने की व्यवस्थ जारी रहेगी। निजी अस्पताल 149 रुपये से अधिक सर्विस चार्ज के रूप में नहीं ले पाएंगे। इसकी निगरानी का जिम्मा राज्यों का होगा।

पीएम मुफ्त अनाज योजना का लाभ नवंबर तक
पीएम ने कहा कि हम नहीं चाहते कि इस आपदा के कारण हमारे गरीब भाई बहन के सामने भूखे सोने की नौबत आए। दूसरी लहर के बाद गरीब वर्ग संकट में है। इन्हें राहत देने के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना को दीपावली अर्थात नवंबर महीने तक जारी रखने का फैसला किया गया है। इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाता है।

टीके पर फैलाए जा रहे भ्रम पर जताई चिंता
पीएम ने टीके पर फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों पर चिंता जताते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों और युवाओं को टीके के संबंध में जागरुकता फैलाने की अपील की। पीएम ने कहा कि टीके के निर्माण से ले कर वितरण तक कई तरह के भ्रम फैलाए गए। इसके निर्माण के लगे वैज्ञानिकों और कंपनियों का मनोबल तोडऩे की कोशिश हुई। ऐसे लोग निर्दोष लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

साफ नीयत-स्पष्ट नीति से मिलती है सफलता
पीएम ने महामारी से हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में देश बहुत पीड़ा से गुजरा है। दुनिया ने सौ सालों में पहली ऐसी महामारी देखी है जिसके संबंध में सबका अनुभव शून्य है। इसके बावजूद देश के 130 करोड़ लोग सामूहिकता के मंत्र के साथ इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। पहले वैक्सीन के लिए हमें दशकों इंतजार करना होता था। इस बार हम स्वदेशी वैक्सीन बनाने में कामयाब रहे। जाहिर तौर पर जब नीयत साफ होती है, नीति स्पष्ट होती है और निरंतर परिश्रम होता है तो नतीजे भी मिलते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूनियर अधिवक्ताओं की मदद को आगे आया उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन
Next: बच्चों के लिए दो टीकों पर जारी ट्रायल : पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.