Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पांच माह से वेतन ना मिलने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

पांच माह से वेतन ना मिलने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। बीते पांच महीने से वेतन का इंतजार कर रहे रोडवेज कर्मियों के सब्र का बांध आखिरकार सोमवार को टूट गया। कार्यशाला में गुस्साए कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि 9 जून तक मांगें न मानी गई तो 10 जून से चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की ऋषिकेश शाखा अध्यक्ष जगदीश कुमार के नेतृत्व में रोडवेज कर्मी देहरादून रोड स्थित कार्यशाला में एकत्रित हुए। सरकार और रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मियों ने बताया कि पिछले पांच महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इससे परिवार का भरण पोषण मुश्किल से हो रहा है। कर्ज लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। शाखा मंत्री प्रदीप कुमार ने कोरोना महामारी में मृत कर्मियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता, संविदा विशेष श्रेणी चालक, परिचालक को 250 किमी प्रतिदिन देय हो, सेवानिवृत्त कर्मियों के सभी देयको का भुगतान, ईपीएफ का बकाया भुगतान, कोरोनाकाल में बीते साल की तरह परिवहन निगम को यात्री कर में छूट देने आदि मांगें उठाईं। सर्वसम्मति से 10 जून से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। प्रदर्शन में आशु कुकरेती, भूवन सेमवाल, आकाश गुप्ता, ओमपाल, रणपाल मलिक, रवि कुमार, कलम सिंह, राजपाल, राकेश चमोली, मुकेश बिष्ट, चंदन, अंकित, सतीश तिवाड़ी, धनंजय रतूड़ी, दौलत सिंह कुमाईं, मदनपाल, सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार से 6 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, चालक फरार
Next: टेलीकम्यूनिकेशन स्वास्थ्य सुविधा का आठ लाख से अधिक लोग उठा चुके हैं लाभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.