Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दूषित पानी पीने से छह लोगों ने तोड़ा दम, दर्जनों हुए संक्रमित
  • राष्ट्रीय

दूषित पानी पीने से छह लोगों ने तोड़ा दम, दर्जनों हुए संक्रमित

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

गुजरात (आरएनएस)। सूरत शहर के कठौर गांव में कथित तौर पर दूषित पेयजल के सेवन से छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना दो दिनों में 30 और 31 मई को हुई थी जब सूरत नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक नगर कॉलोनी पहुंचे और ग्रामीणों के बीच क्लोरीन दवा वितरित की। ग्रामीण उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों से पीडि़त थे। दूषित पानी से संक्रमित ग्रामीणों का इलाज पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार दूषित पानी के सेवन से ग्रामीण बीमार पड़ गए। निरीक्षण के दौरान पता चला कि पेयजल पाइप लाइन में लीकेज है और वह जल निकासी के पानी में मिल गई है। सूरत की मेयर वोघावाला ने स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वोघावाला ने कहा कि कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बहाल होने तक पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। पाइपलाइन से ग्रामीणों के घरों तक पानी की जांच के लिए वाटर टेस्टिंग वैन भी भेजी जा रही है। कठौर गांव को हाल ही में सूरत के शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का हुआ ट्रायल शुरू
Next: डोमिनिका कोर्ट ने खारिज की मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.