Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बिना कोरोना जांच किये ही नेगेटिव बता दिया जा रहा प्रदेश में प्रवेश
  • ऊधम सिंह नगर

बिना कोरोना जांच किये ही नेगेटिव बता दिया जा रहा प्रदेश में प्रवेश

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
rns featured image new

उधमसिंहनगर। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में किच्छा में यूपी और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बिना कोरोना जांच किये ही नेगेटिव बताकर प्रदेश में प्रवेश देने का खुलासा हुआ है। बॉर्डर पर जांच करने वाली निजी लैबकर्मी यात्रियों के सैंपल लेने के बाद स्वैब स्टिक डस्टबिन में फेंक रहे थे, जबकि रजिस्टर में नेगेटिव रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी। कंपनी पिछले छह दिन से पुलभट्टा में जांच कर रही है, इसके अलावा यही कंपनी जिले के अन्य बॉर्डरों पर भी जांच कर रही है। ऐसे में आशंका है कि इसी तरह जिलेभर से हजारों लोगों को कुमाऊं में बिना जांच प्रवेश दिया जा रहा है। मामले में पुलिस ने जांच टीम के आठ सदस्यों को हिरासत में लिया है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज करने की तैयारी थी। उत्तराखंड में यूपी और अन्य राज्यों से लगी सीमाओं पर कोरोना जांच के लिये स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब से अनुबंध किया है। इसके तहत बाहर से आने वाले हर यात्री की रैपिड एंटीजन जांच अनिवार्य है। 27 मई से किच्छा के पुलभट्टा बॉर्डर समेत जिले की कुछ सीमाओं पर एक निजी कंपनी यह जिम्मेदारी निभा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि पुलभट्टा बॉर्डर पर यात्रियों के सैंपल तो लिये जा रहे हैं, लेकिन सैंपल लेने में इस्तेमाल होने वाली स्वैब स्टिक (नाक में डाली जाने वाली डंडी) को जांच करने के बजाय डस्टबिन में फेंक दिया जा रहा है। इसके बाद यात्रियों को नेगेटिव बताकर रजिस्टर में एंट्री की जा रही है और लोगों को उत्तराखंड में सीधे प्रवेश दे दिया जा रहा है। जानकारी मिलते ही एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी त्रिपाठी एवं पुलभट्टा थाना इंचार्ज विनोद जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर दस्तावेजों की जांच से साफ हुआ कि कंपनीकर्मियों ने रजिस्टर में कुल 103 जांच दिखायी थी, जबकि मानक के अनुरूप सिर्फ छह जांच की गयी थीं। इस पर पुलिस ने कोरोना जांच टीम के आठ सदस्यों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
पुलभट्टा बॉर्डर पर यात्रियों की बिना जांच किये रजिस्टर में नेगेटिव दिखाने की शिकायत मिली थी। मौके पर शुरुआती जांच में यह बात सही पायी गयी। उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी जा रही है। -डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल पहुँचे भैंसियाछाना, लोगों के हालचाल जाने और मास्क सैनेटाइजर किये वितरित
Next: गोल्डन कार्ड से इलाज में आने वाली दिक्कतों की खामियों को दूर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.