Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

पेरिस। विश्व की दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य के कारण मीडिया से बात नहीं करने के अपने रुख को लेकर फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। 23 साल की ओसाका ने दूसरे दौर में प्रवेश किया था। ओसाका ने रोमानिया की पेट्रीका मारिया को हराया था लेकिन इसके बाद वह संवाददाता सम्मेलन के लिए नहीं गई थीं। इस पर आयोजकों ने उन पर 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया था और साथ ही यह भी कहा था कि अगर वह ऐसा करती रहीं तो उन्हें ग्रैंड स्लैम इवेंट्स में नहीं खेलने दिया जाएगा।
ओसाका ने बयान में कहा, मुझे लगता है कि अब टूर्नामेंट, अन्य खिलाडिय़ों और मेरी भलाई के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि मैं पीछे हट जाती हूं ताकि हर कोई पेरिस में चल रहे टेनिस पर ध्यान केंद्रित कर सके। मैं कभी भी विचलित नहीं होनी चाहती थी और मैं इसे स्वीकार करती हूं। मेरा समय आदर्श नहीं था और मेरा संदेश स्पष्ट हो सकता था। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं मानसिक स्वास्थ्य को कभी भी तुच्छ नहीं मानूंगी या हल्के ढंग से शब्द का प्रयोग नहीं करूंगी।
ओसाका ने हालांकि संवाददाता सम्मेलन में नहीं जाने को लेकर पत्रकारों से माफी मांगी लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह पूरी तरह उनका व्यक्तिगत निर्णय था लेकिन चूंकी वह स्वाभाविक वक्ता नहीं हैं, लिहाजा वह मीडिया से सामने सहज नहीं हो पातीं। कई बार तो वह मीडिया के सामने नर्वस हो जाती हैं और किसी सवाल का सबसे अच्छा जवाब खोजने को लेकर तनाव में जाती हैं।
ओसाका ने कहा कि वह अभी टेनिस से ब्रेक ले रही हैं लेकिन यह नहीं कहा कि यह ब्रेक कितना लम्बा होगा।
ओसाका ने कहा, मैं अब कोर्ट से कुछ समय तक दूर रहूंगी। लेकिन जब समय सही होगा तो मैं वास्तव में टूर के साथ काम करना चाहती हूं ताकि हम खिलाडिय़ों, प्रेस और प्रशंसकों के लिए चीजों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा कर सकें। आशा है कि आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित रहें क्योंकि मैं आप सबसे प्यार करती हूं और आपसे फिर जल्द ही मिलूंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि, पुलिस के कई बड़े अधिकारी निलंबित
Next: एकान्त वास में रह रहे 4366 कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को प्रदान किया संबल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.