Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत में 1.52 लाख नये मामलों के साथ नये मामलों के घटने का चलन बरकरार
  • राष्ट्रीय

भारत में 1.52 लाख नये मामलों के साथ नये मामलों के घटने का चलन बरकरार

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
Corona new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज 1.52 लाख नये मामलों के साथ पिछले 50 दिनों में दैनिक नये मामलों की संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंची।
लगातार चौथे दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटे में 1,52,734 नये मामले दर्ज किए गए।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 20,26,092 हो गयी।
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 88,416 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 7.22 प्रतिशत है।
साथ ही लगातार 18वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,38,022 लोग स्लस्थ हुए हैं।
पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 85,288 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।
भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,56,92,342 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,38,022 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 91.60 प्रतिशत हो गयी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 16,83,135 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 34.48 करोड़ है।
जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.04 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.07 प्रतिशत हो गया। यह लगातार सात दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।
भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 21.31 करोड़ से ज्यादा गयी।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 30,28,295 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 21,31,54,129 खुराक दी जा चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध शराब संग लमगड़ा पुलिस ने किया एक व्यक्ति गिरफ्तार
Next: एनएचएम संविदा कर्मियों ने चौथे दिन भी काली पट्टी बांध किया काम

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.