Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोविड जांच में पहाड़ी जिलों की उपेक्षा, देहरादून समेत दो जिलों पर फोकस
  • देहरादून

कोविड जांच में पहाड़ी जिलों की उपेक्षा, देहरादून समेत दो जिलों पर फोकस

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए उसकी अधिक से अधिक जांच की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन उत्तराखंड में कोरोना जांच के मामले में पर्वतीय जिलों की उपेक्षा की जा रही है। जितनी कोरोना जांचें 11 पर्वतीय जिलों में हुई हैं, उससे ज्यादा जांचें सिर्फ देहरादून और हरिद्वार में ही की गई हैं। राज्य में सबसे कम जांच रुद्रप्रयाग और सबसे अधिक जांचें हरिद्वार में हुई हैं। इस बार कोरोना ने गांव-गांव तक पांव पसारे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव के दूरस्थ इलाकों में जाकर कोरोना की जांच का दवा किया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि 11 पर्वतीय जिलों में अभी तक 23,25,555 लोगों की कोरोना जांच हुई है।
वहीं राज्य की राजधानी देहरादून व हरिद्वार में 11 जिलों से ज्यादा 23,71,688 जांचें हुई हैं। हैरानी की बात यह भी है कि अकेले हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 14,36,370 जांचें हुई हैं। जबकि राज्य के ज्यादातर पर्वतीय जिलों में मात्र डेढ़ लाख के करीब कोरोना जांचें हुई हैं। पर्वतीय जिलों मे पौड़ी गढ़वाल में सबसे ज्यादा 2,37,403 और सबसे कम 94,576 रुद्रप्रयाग जिले में जांच हुई हैं। मामले में समाजसेवी प्रेम बेलवाल का कहना है कि एक तरफ पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत खस्ता है, वहीं सैंपलिंग भी कम हो रही है। ऐसे में कोरोना पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा।
कोरोना मरीजों का इलाज का मामला हो या फिर कोरोना की जांच, सरकार का फोकस मैदानी जिलों पर ही है। मैदानी जिलों में सबसे ज्यादा जांचें क्रमश: हरिद्वार, देहरादून, यूएस नगर और नैनीताल में हुई हैं। कोरोना लैब की जांच हो या फिर कोरोना के अस्पताल इन मामलों में भी यही जिले सबसे आगे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद ने कोटाबाग अस्पताल में शौचालय के दिए पांच लाख
Next: जमीन में दफन मिले 215 बच्चों के शव

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.